फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में अमर उजाला की ओर से आयोजित पारंपरिक खेलों में दिखा बच्चों का हुनर व जज्बा

Wed, 04 Sep 2019 02:50 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Sep 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: The skill and spirit of children shown in traditional sports
bhule bisre khel prayagraj - फोटो : प्रयागराज

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों के बीच अपने पुराने खेलों की परंपरा को कायम रखने के लिए अमर उजाला ने अपराजिता के तहत मंगलवार को ‘भूले-बिसरे खेल’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। कमला नेहरू रोड स्थित एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान रस्सी कूद, रस्साकस्सी, घोड़ा जमाल खाए तथा तीन टांग दौड़ की प्रतिस्पर्धा में सैकड़ों बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। लगभग पांच घंटे चली खेल प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह चरम पर रहा। छोटे बच्चे बड़े प्रतिभागी बच्चों की हौसला अफजाई करते रहे। 

Prayagraj: The skill and spirit of children shown in traditional sports
bhule bisre khel prayagraj - फोटो : प्रयागराज
प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी एवं अर्जुन एवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता ने किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतिस्पर्धाओं में भी भाग लेने का आह्वान किया। उनका कहना था कि इन्हीं छोटे-छोटे बच्चों से प्रतिभा को तराशकर शहर का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जा सकता है। उन्होंने रस्सी कूद प्रतियोगिता व रस्साकसी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया। अभिन्न श्याम ने पुराने खेलों को पुनर्जीवित रखने के लिए अमर उजाला द्वारा कराए गए आयोजन की प्रशंसा की। 
Prayagraj: The skill and spirit of children shown in traditional sports
bhule bisre khel prayagraj - फोटो : प्रयागराज
सुबह नौ बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में शहर के 22 बेसिक एवं माध्यमिक स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। रस्साकसी में बच्चों ने ताकत का लोहा मनवाया तो रस्सीकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपनी फिटनेस का कौशल दिखाया। प्रतियोगिता में शिक्षक भी बच्चों का बराबर उत्साहवर्द्धन करते रहे। कोई टीम जीतती तो बच्चों के साथ-साथ वे भी खुशी से उछल पड़ते। प्रतियोगिता के दौरान पूरे समय बच्चों ने खेल भावना के साथ-साथ अनुशासन बनाए रखा। अपने स्कूल की टीम को जिताने के लिए खेल शिक्षक बराबर उनका मार्गदर्शन करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: The skill and spirit of children shown in traditional sports
bhule bisre khel prayagraj - फोटो : प्रयागराज
चार खेल प्रतिस्पर्धाओं की विजेता टीमें
रस्सा कसी
कक्षा छह से आठ (बालक वर्ग)
विजेता        केपी इंटर कॉलेज
उप विजेता    भारत स्काउट और गाइड इंटर कॉलेज
कक्षा छह से आठ (बालिका वर्ग)
विजेता        महाप्रभु बाल विद्यालय जूनियर हाईस्कूल
उप विजेता     राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा
कक्षा नौ से 10  (बालक वर्ग)
विजेता        भारत स्काउट और गाइड इंटर कॉलेज
उप विजेता    पं हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज
कक्षा नौ से 10  (बालिका वर्ग)
विजेता        संत एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज
उप विजेता    राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस
विज्ञापन
Prayagraj: The skill and spirit of children shown in traditional sports
bhule bisre khel prayagraj - फोटो : प्रयागराज

रस्सीकूद
कक्षा छह से आठ (बालक वर्ग)
प्रथम     आयुष धुरिया        भारत स्काउट और गाइड इंटर कॉलेज
द्वितीय    अब्दुल फरहान    केपी इंटर कॉलेज
तृतीय     सूरज कुमार    भारत स्काउट और गाइड इंटर कॉलेज
कक्षा छह से आठ (बालिक वर्ग)
प्रथम सौम्या सिंह    संत एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज
द्वितीय     शिखा पटेल    पं हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज
तृतीय इशिता    राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस
कक्षा नौ से 10 (बालक वर्ग)
प्रथम    मुन्ना कुमार    पं हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज
द्वितीय    राजीव रंजन    केपी इंटर कॉलेज
तृतीय रितेष पटेल    केपी इंटर कॉलेज
कक्षा नौ से 10 (बालिका वर्ग)
प्रथम    रूबी पंडित    पं हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज
द्वितीय    खुशी कुशवाहा    क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज
तृतीय    अंजलि शुक्ला        संत एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed