भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने के बाद प्रयागराज के करछना में हुए बवाल के दौरान भड़ेवरा बाजार दो घंटे तक उपद्रव की आग में जलता रहा। 3:30 बजे के करीब पथराव-तोड़फोड़ करते हुए भीड़ आगे बढ़ी तो बाजार में भगदड़ मच गई।
भीड़ का उग्र रूप देख पहले डायल 112 और फिर भुंडा चौकी व करछना थाने के पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। इसके बाद भीड़ ने जमकर तांडव किया। कई थानों की फोर्स व पीएसी लेकर पहुंचे एडिशनल सीपी अपराध डॉ. अजयपाल शर्मा ने करीब 5:30 बजे भीड़ को मशक्कत के बाद काबू किया।
2 of 15
करछना के भड़ेवरा बाजार के पास उपद्रवियों द्वारा जलाई गई बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह से ही थी करछना-कोहड़ार मार्ग पर हलचल
भड़ेवरा बाजार के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह से ही इसौटा जाने वाले करछना-कोहड़ार मार्ग पर हलचल थी। दोपहर दो बजे तक दो से ढाई हजार युवक बाजार से सटे हनुमानपुर मोरी चौराहे पर जुट चुके थे। 2:30 बजे के करीब अचानक उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
3 of 15
करछना के भड़ेवरा बाजार के पास उपद्रवियों द्वारा जलाई गई बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हटाने पर भीड़ हुई बेकाबू
15 मिनट बाद वहां से भड़ेवरा चौराहे पर आकर जाम लगा दिया। भुंडा चौकी प्रभारी कैलाश कुमार और चार-पांच सिपाहियों ने हटाना चाहा तो भीड़ बेकाबू हो गई। आक्रोश देखकर पुलिसकर्मी भाग निकले और फिर थाने में सूचना दी गई।
4 of 15
करछना के भड़ेवरा बाजार के पास उपद्रवियों द्वारा बस में की गई तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के आगे बढ़ने पर भीड़ ने शुरू किया पथराव
उधर, भीड़ नारेबाजी करती रही। करीब 3:30 बजे करछना के साथ नैनी और औद्योगिक क्षेत्र थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। डायल 112 की गाड़ी भी बुला ली गई। पुलिस आगे बढ़ी तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। यह देख पुलिसकर्मी पीछे हटे। तभी भीड़ में शामिल युवकों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
5 of 15
डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव, अतरिक्त पुलिस कमिश्नर अजय पाल और पुलिस बल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डायल 112 की गाड़ी पलटी
पहले तोड़फोड़ करते हुए डायल 112 की गाड़ी पलट दी। इसके बाद नैनी व औद्योगिक क्षेत्र थाने की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई। यही नहीं जाम में फंसी प्राइवेट बस और अन्य वाहनों पर भी पथराव किया गया।