फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज : महंत की मौत के मामले में अब राजदार मिस्ट्री कॉलर की तलाश, आनंद गिरि के मोबाइल का बैकअप निकलवाया

Sat, 02 Oct 2021 02:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Now looking for Confident mystery caller in the death of Mahant Narendra Giri, CBI got the backup of Anand Giri's mobile
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हाल में मौत के मामले का हरिद्वार कनेक्शन सामने आया है। सीबीआई को इस बात का पुख्ता प्रमाण मिला है. जिसमें पता चला है कि महंत की मौत का सबसे बड़ा राजदार हरिद्वार का एक मिस्ट्री कॉलर है।



इस बात की भी संभावना है कि यह मिस्ट्री कॉलर न सिर्फ महंत नरेंद्र गिरि बल्कि आनंद के भी लगातार संपर्क में था। जिसके बाद सीबीआई उसकी तलाश में जुट गई है। इसी के तहत शुक्रवार को आनंद गिरि के मोबाइल का बैकअप खंगाला गया। उधर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए महंत के मोबाइल की सीडीआर भी खंगालने में सीबीआई जुटी रही।

Prayagraj: Now looking for Confident mystery caller in the death of Mahant Narendra Giri, CBI got the backup of Anand Giri's mobile
prayagraj : आनंद गिरि को हरिद्वार से लेकर प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : prayagraj

आनंद गिरि को हरिद्वार से लेकर लौटने के बाद सीबीआई ने अपनी जांच में वैज्ञानिक साक्ष्यों को शामिल कर लिया है। इसी के तहत शुक्रवार को एक बार फिर से मामले से संबंधित साक्ष्यों की पड़ताल की गई, जिसमें महंत की मौत का हरिद्वार कनेक्शन सामने आया। पता चला कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की मौत का सबसे बड़ा राजदार हरिद्वार का वह मिस्ट्री कॉलर है. जो घटना से पहले लगातार महंत के संपर्क में था। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि इसी मिस्ट्री कॉलर ने महंत को उस कथित वीडियो के बारे में बताया था. जिसका जिक्र मौकेसे बरामद सुसाइड नोट में किया गया है।

Prayagraj: Now looking for Confident mystery caller in the death of Mahant Narendra Giri, CBI got the backup of Anand Giri's mobile
Prayagraj News : आनंद गिरि को सीबीआई हरिद्वार से प्रयागराज लेकर पहुंची। - फोटो : प्रयागराज

इसी मिस्ट्री कॉलर ने महंत को बताया था कि आनंद गिरि वीडियो/तस्वीर वायरल कर सकता है। यह जानकारी मिलने के बाद सीबीआई शुक्रवार को दिन भर इस मिस्ट्री कॉलर की तलाश में जुटी रही। टीम ने महंत नरेंद्र गिरि के मोबाइल की सीडीआर भी खंगाली, साथ ही आनंद गिरि के मोबाइल का बैकअप भी निकलवाया। इसके जरिए यह जानने की कोशिश की गई कि कि महंत की मौत से एक-दो दिन पहले से आनंद गिरि किन-किन लोगों से फोन पर लगातार संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: Now looking for Confident mystery caller in the death of Mahant Narendra Giri, CBI got the backup of Anand Giri's mobile
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

सीबीआई हरिद्वार के हर उस शख्स की कुंडली खंगाल रही है जिसने घटना या उससे एक-दो दिन पहले महंत से फोन पर संपर्क किया था। इनमें उनका भी नाम शामिल है जिनसे खुद महंत ने फोन पर बातचीत की। चर्चा इस बात की भी रही कि सीबीआई ने दो नंबरों को चिह्नित भी किया है, जिनकी जानकारी हरिद्वार में मौजूद सीबीआई की टीम से भी साझा की गई है। साथ ही उनके बारे में और जानकारी जुटाने को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
Prayagraj: Now looking for Confident mystery caller in the death of Mahant Narendra Giri, CBI got the backup of Anand Giri's mobile
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत प्रकरण। - फोटो : प्रयागराज
महंत व आनंद गिरी के संपर्क में रहने वाले रडार पर
मिस्ट्री कॉलर की तलाश में जुटी सीबीआई के रडार पर वे लोग हैं जो घटना से पहले महंत नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि दोनों के संपर्क में थे। दरअसल सुसाइड नोट के मुताबिक, मिस्ट्री कॉलर से ही महंत को आनंद के मंसूबों केबारे में पता चला था। बताया गया था कि आनंद तस्वीर/वीडियो के जरिए उन्हें बदनाम करने वाला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मिस्ट्री कॉलर आनंद गिरि के भी बेहद करीब था और यही वजह थी कि उसे उसके मंसूबों की जानकारी थी। ऐसे में सीबीआई उन नंबरों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है, जिनके जरिए घटना से पहले महंत व आनंद गिरि दोनों से संपर्क किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed