मुंबई में फंसे 62 मजदूरों से कुल 2.17 लाख रुपये वसूलकर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचाने जा रहे ट्रक को कर्नलगंज पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस सभी को थाने ले गई जहां चालक-क्लीनर पर नामजद केस लिखा गया। जबकि मजदूरों को मेडिकल जांच के बाद बसों से अलग-अलग जगहों के लिए रवाना किया गया।
घटना दोपहर 12 बजे के करीब हुई। कर्नलगंज थाने के एसआई अशोक भारती ने इंडियन प्रेस चौराहे के पास ट्रक रोककर जांच की तो उसमें कुल 62 लोग सवार मिले। पता चला कि सभी मुंबई से आ रहे हैं। पूछताछ में पता चला कि चालक जुनैद अहमद अंसारी निवासी अंबेडकर नगर व क्लीनर सिकंदर हुसैन निवासी सिद्धार्थनगर 3500 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से वसूलकर सभी को लेकर आए थे जो लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे थे।
2 of 2
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
पूछताछ में यह भी पता चला कि चालक व क्लीनर ने ऐसा ट्रक मालिक के कहने पर किया जिसने उन्हें सभी लोगों की लिस्ट भी दी थी। हालांकि दोनों उसका नाम नहीं बता सके। उनका कहना था कि एक दलाल के माध्यम से उन्हें यह काम मिला था।
कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद चालक-क्लीनर को नामजद करते हुए धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट का केस दर्ज किया गया। इसमें अज्ञात ट्रक मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। मुंबई से लाए गए लोगों को जौनपुर, हंडिया व अन्य स्थानों पर जाना था। जिन्हें रामवाटिका में मेडिकल जांच के बाद बसों से अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया। ट्रक सीज कर दिया गया है।