फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj : गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, आश्रम में पहुंचकर पखारे गुरु के पांव

Thu, 10 Jul 2025 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 05:13 PM IST
सार

गुरु और शिष्य का सबसे बड़ा पर्व गुरु पूर्णिमा में मठ, मंदिर और आश्रमों में धूमधाम से मनाया गया। दूर-दूर से संगमनगरी पहुंचे भक्तों ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर गुरु की पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
On Guru Purnima, devotees took a dip in the Sangam, reached the ashram and washed the feet of the Guru
बाघंबरी गद्दी मठ में महंत बलवीर गिरी की पूजा करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

गुरु कुम्हार शिष कुंब है गढ़ि-गढ़ि काढ़ै खोट...। गुरु पूर्णिमा पर ज्ञान के प्रतीक गुरुओं की पीठों, आश्रमों, मठों, मंदिरों में तन-मन के अंधकार रूपी विकारों को दूर करने के लिए शिष्यों की भीड़ लग गई। कहीं आस्था पूर्वक पादुका पूजन हुआ तो कहीं अभिषेक और आरती उतारी गई। गुरुओं के दर्शन तक शिष्य निहाल हुए।



मठ बांघबरी गद्दी में बृहस्पतिवार को सुबह ब्रह्ममुहूर्त में चार बजे पूजन शुरू हुआ। भगवान बांघबरेश्वर महादेव का पूजन 101 ब्राह्माचार्यों ने किया। मठ के महंत बलबीर गिरि महाराज से शिष्यों ने गुरु दीक्षा ली। सुबह सात बजे गुरुदेव महंत नरेंद्र गिरि महाराज की समाधि पर अभिषेक व गुरु पूजन किया गया। दीक्षा के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण समेत अन्य राज्यों से शिष्यमंडली आई। दोपहर 12 बजे लगभग दस हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मठ की भव्य सजावट की गई।

यमुना तट स्थित मनकामेश्वर मंदिर में महंत श्रीधरानंद ब्रह्मचारी महाराज ने पादुका पूजन किया। 11 आचार्य ने पूजन कराया। महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा नेता रईस चंद्र शुक्ला, रघुनाथ द्विवेदी, मनीष त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, अनूप त्रिपाठी, आलोक पांडे, कृष्णानंद पांडे, प्रणव त्रिपाठी ने शंकराचार्य महाराज की पादुकाओं का पूजन किया। आचार्य विद्याकांत पांडे और आचार्य रामचंद्र शुक्ल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।



दिगंबर जैन पंचायती सभा ने मनाई गुरु पूर्णिमा

On Guru Purnima, devotees took a dip in the Sangam, reached the ashram and washed the feet of the Guru
गुरु पूर्णिमा पर ओम नम: शिवाय आश्रम में महाराज जी का चरण वंदन करते भक्तगण। - फोटो : अमर उजाला।

दिगंबर जैन पंचायती सभा ने जीरो रोड स्थित जैन मंदिर में आचार्य दया सागर और मुनि दीक्षा सागर महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा मनाई। गुवाहाटी से आए श्रद्धालु निर्मल पहाड़िया ने परिवार संग पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट किया। जैन महिला मंडल की मंत्री बाला जैन ने कहा, जीवन में गुरु का महत्वूर्ण स्थान है। पंडित विकास जैन ने कहा कि गुरुओं की कृपा से ही जीवन में धैर्य विवेक और सफलता प्राप्त होती है। 13 जुलाई को जैन धर्मशाला में चतुर्मास कलश स्थापना की जाएगी। संवाद

देवरहा बाबा पीठ पर भक्तों ने लगाई हाजिरी

On Guru Purnima, devotees took a dip in the Sangam, reached the ashram and washed the feet of the Guru
गुरु पूर्णिमा पर आदि शंकराचार्य मंदिर में पूजा अर्चना करते भक्तगण। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज। धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं की ओर से गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं को नमन किया गया। त्रिवेणी बांध स्थित देवरहा बाबा सेवाश्रम में सुबह रुद्राभिषेक के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव आरंभ हुआ। सुबह 10 बजे से सद्गुरुदेव भगवान का पूजन और विशाल भंडारा आयोजित किया गया। ज्योतिषाचार्य डॉ. रामेश्वर प्रपन्नाचार्य शास्त्री ने गुरु की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। शिष्यों ने गुरुओं की पूजा की। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में शिष्य पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
On Guru Purnima, devotees took a dip in the Sangam, reached the ashram and washed the feet of the Guru
बाघंबरी मठ में महंत बलवीर गिरी की पूजा करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
बाघंबरी मठ में महंत बलवीर गिरी की पूजा करते भक्त।
विज्ञापन
On Guru Purnima, devotees took a dip in the Sangam, reached the ashram and washed the feet of the Guru
गुरु पूर्णिमा पर पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में महाराज जी को पुस्तक भेंट करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
गुरु पूर्णिमा पर पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में महाराज जी को पुस्तक भेंट करते भक्त।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed