जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है। शुक्रवार को भी 49 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी डा. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की है। संक्रमित पाए गए लोगों में 18 पहले पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में रहे हैं। निजी अस्पतालों के करीब 15 हेल्थ वर्कर भी पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के दो वर्कर और कई गर्भवती महिलाएं भी नए कोरोना मरीजों में शामिल हैं।
2 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
बड़ी संख्या में नए मरीजों के सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 534 तक पहुंच गई है। मरीजों के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। दूसरी तरफ कोविड अस्पताल भी फुल होते जा रहे हैं। आसार हैं कि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में बेड भी कम पड़ सकते हैं।
3 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
एक दिन पूर्व ही जिले में 52 नए मरीज सामने आए थे। उसी के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि दूसरे दिन भी यही हाल रहेगा और पॉजिटिव की संख्या तेजी से बढ़ेगी। जिला कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि शुक्रवार को कुल 49 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 18 पूर्व में पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में रहे हैं।
4 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
टैगोर टाउन स्थित निजी अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही करीब 15 से ऊपर स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की चपेट में आए हैं। जबकि पांच लोगों में संक्रमण का पता तब चला जब ऑपरेशन से पहले उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। संक्रमित तीन लोग दूसरे राज्यों से आए हैं। कुछ ऐसे नए मरीज भी सूची में शामिल हैं जो जो निजी अस्पतालों में उपचार कराने गए और वहां पॉजिटिव हो गए।
5 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कई संक्रमितों की पहचान एंटीजन टेस्ट से हुई है। 32 लोगों की जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज से पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दर्जन भर से पॉजिटिव की पुष्टि निजी पैथोलॉजी में हुई। इसमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी शामिल हैं। डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक संक्रमण पाए जाने के बाद निजी अस्पतालों के वार्डों को सील कर दिया गया है, जबकि पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आने वाले डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन करा दिया गया है। सभी की कोरोना की जांच कराई जाएगी।