फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना का अब तक का रिकॉर्ड टूटा, एक ही दिन में मिले 52 नए पॉजिटिव

Fri, 10 Jul 2020 12:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Jul 2020 12:31 AM IST
सार

प्रयागराज में कोरोना संक्रमितों की संख्या 500 के पार पहुंची

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corona's record so far broken in Prayagraj, 52 new positives found in a single day
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना का कहर चरम पर है। कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को एक ही दिन में 52कोरोना संक्रमित चिह्नित किए गए। अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 500 के पार हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल भेजने का काम देर रात तक चला। साथ ही जिले में 35 से अधिक नए हॉटस्पॉट भी बनाए गए हैं।

Prayagraj Corona Update: Corona's record so far broken in Prayagraj, 52 new positives found in a single day
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना प्रसार की इस बढ़ती संख्या में अधिकतर मामले संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों के हैं। कोरोना संक्रमितों में डीआरएम आफिस के  कर्मचारी भी शामिल है। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के चिकित्सक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह अस्थि रोग विभाग के हैं। 

Prayagraj Corona Update: Corona's record so far broken in Prayagraj, 52 new positives found in a single day
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इन इलाकों के हैं मरीज, नए हॉटस्पॉट बने

बृहस्पतिवार को कोरोना के रिकार्ड मरीज सामने आने के बाद चाका (नैनी), फूलपुर, नीम सराय, करनपुर, चौक मीरगंज, रानीमंडी, कीडगंज, दारागंज, तेलियरगंज, बेनीगंज, नवाब यूसुफ रोड (सिविल लाइंस), परेड मैदान(कैंट एरिया), कालिंदीपुरम, हंडिया, झूंसी, पुलिस लाइन, नयापुरा, मांडा, नैनी, शिवकुटी, कल्याणी देवी, दिलकुशा पार्क, रानी फूलपुर का हाता, मुंशी राम की बगिया( मुट्ठीगंज), दरभंगा कॉलोनी, लूकरगंज (तुल्सियानी रेजीडेंसी), अतरसुइया, दमदमा, महुतार के मरीजों को एल वन, एल टू कोविड अस्पताल पहुंचाया गया। इन्हीं इलाकों में 36 से अधिक हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। पुलिस सीलबंदी की कार्रवाई कर रही है। नगर निगम और पंचायत स्तर पर प्रभावित इलाकों में सैनिटाइजेशन की कार्रवाई शुक्रवार को कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corona's record so far broken in Prayagraj, 52 new positives found in a single day
prayagraj news - फोटो : prayagraj

राहत: बालिका संरक्षण गृह की दो बालिकाओं 

बृहस्पतिवार को बालिका संरक्षण गृह की कोविड संक्रमित दो बालिकाओं समेत छह लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। कोटवा बनी और एसआरएन अस्पताल से मरीजों को तब छुट्टी दी गई जब उनकी कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। 
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corona's record so far broken in Prayagraj, 52 new positives found in a single day
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं कुल 158 मरीज

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक कोरोना संक्रमित कुल 158 मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इनमें कोटवा एट बनी एल वन हॉस्पिटल में 66, टीबी सप्रू (बेली) अस्पताल में 34 और एल थ्री स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में 58 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। देर रात अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ती रही। संक्रमण की पुष्टि के बाद देर रात तक मरीजों को अस्पताल शिफ्ट करने का काम चल रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed