फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले, एसआरएन की स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय, हॉस्पिटल संचालक की पत्नी संक्रमित

Wed, 24 Jun 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jun 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Seven new corona positives found in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिसका डर था आखिर वही हुआ। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का एक स्टाफ नर्स, एक वार्ड ब्वॉय में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इसके अलावा जीआरपी जवान, सोरांव स्थित निजी हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर की पत्नी सहित पांच लोग पॉजिटिव आए हैं।



कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने सात और मामले मिलने की पुष्टि की। उधर, टैगोर टाउन का एक पॉजिटिव अपना उपचार कराने एसआरएन हॉस्पिटल से रेफर होकर दिल्ली मेदांता चला गया है।  

Prayagraj Corona Update: Seven new corona positives found in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

संक्रमित नए मामलों में दो मरीज स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के हैं। राजरूपपुर का रहने वाला एक स्टाफ नर्स और एक वार्ड ब्वॉय पॉजिटिव आया है। वार्ड ब्वॉय एसआरएन परिसर में ही रहता है। इन दोनों के नमूने सोमवार को लिए गए थे। ये दोनों कर्मचारी सर्जरी के मरीजों की देखभाल भी कर रहे थे। उधर, सोरांव स्थित निजी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर की पत्नी भी पॉजिटिव आ गईं है।

Prayagraj Corona Update: Seven new corona positives found in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

डॉक्टर अपना उपचार लखनऊ में करा रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी भी जांच हुई है। इसी क्रम में दिल्ली से लौटे होलागढ़ के युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे एल-1 हॉस्पिटल भेज दिया गया। अतरसुइया भागवतबाग का 58 साल का व्यक्ति कैंसर का मरीज है। वह कमला नेहरू उपचार के लिए गया था। लेकिन चिकित्सकों ने पहले कोविड-19 की जांच की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Seven new corona positives found in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जांच में वह पॉजिटिव आ गया। उसे एसआरएन रेफर भेजा गया। वहीं कोरांव का युवक तीन दिन पहले बाहर से आया था। उसके संपर्क में आने से उसकी मां भी पॉजिटिव आ गई है।

इसके अलावा जीआरपी लाइन का एक और जवान पॉजिटिव आ गया है। वह भी पहले पॉजिटिव आए तीन साथियों में से एक के संपर्क में था। इस तरह जीआरपी के कुल 14 जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैैं। नए केस मिलने से एसआरएन परिसर, राजरूपपुर, अतरसुइया का भागवतबाग का इलाका हॉटस्पॉट हो गया है। 

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Seven new corona positives found in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सर्जरी इमरजेंसी में दो नए मामले आने से मामला गंभीर

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की सर्जरी इमरजेंसी में मंगलवार को दो नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। सर्जरी इमरजेंसी में पॉजिटिव होने का यह तीसरा मामला है। इन दोनों के पहले एक स्टाफ नर्स पॉजिटिव आई है। उसे एसआरएन में भी रखा गया है।

महिला स्टाफ नर्स के पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सालय प्रशासन ने जूनियर डॉक्टर, नर्स, वार्ड ब्वॉय, सफाई कर्मी सहित कुल 50 से अधिक लोगों के नमूने लेकर जांच कराई है। इसमें से कुछ की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि कुछ की आनी है। सर्जरी इमरजेंसी में 50 से अधिक मरीज भर्ती हैं। वार्ड ब्वॉय और नर्स के पॉजिटिव होने से स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मरीजों, तीमारदारों के भी संक्रमित होने की संभावना बढ़ गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed