कोरोना संक्रमण का ग्राफ सोमवार को मामूली रूप से चढ़ा। सोमवार को कुल 134 नए मामले सामने आए, जो कि रविवार के मुकाबले 15 अधिक हैं। दो लोगों की मौत भी हुई, इनमें एक महिला करेली की जबकि एक पुरुष नखास कोहना का निवासी है।
2 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
नए संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने से मरीजों की कुल संख्या 2822 हो गई है। इसमें 1298 लोगों की छुट्टी की जा चुकी है, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 1467 हो गई है। इसमें 826 लोग होम आइसोलेशन में चले गए हैं, शेष अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमवार को 69 लोगों की छुट्टी की गई।
3 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सबसे अधिक मरीज एसआरएन चिकित्सालय से डिस्चार्ज किए गए। यहां से 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेज दिया गया। यहां 16 संदिग्धों को भी भर्ती किया गया है। उनकी जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद जरूरत के मुताबिक उपचार किया जाएगा। उधर बेली से 14 लोगों की, कालिंदीपुरम से 12, कोटवां-बनी से एक व्यक्ति की छुट्टी हुई।
4 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इसके अलावा कोटवा-बनी में 54, रेलवे हॉस्पिटल में 24, कालिंदीपुरम में 95, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 45, यूनाइटेड मेडिसिटी एंड मेडिकल कॉलेज में 24, बेली में 66 और स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में 110 मरीज भर्ती हैं। सीएमओ के मुताबिक 1069 लोगों की जांच के लिए स्वाब सैंपल लिया गया है, जबकि 1192 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।
5 of 7
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
कोरोना से मरने वाले थे निमोनिया के शिकार
कोरोना संक्रमण से सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई। इसमें करेली निवासी एक महिला (51) और नखासकोहना निवासी एक वर्षीय वरिष्ठ नागरिक (61) शामिल हैं। मौत के बाद काला डांडा स्थित कब्रिस्तान में दोनों का अंतिम संस्कार कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों मरीजों की तबीयत कई दिनों से खराब थी। जुकाम, बुखार की समस्या होने के बावजूद दोनों जांच कराने के लिए अस्पताल देर से पहुंचे। एसआरएन में कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक दो अगस्त को एसआरएन आए थे।