फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराजः मातारानी के जयकारों से गूंज रहे शहर और गांव, देखें सभी फोटो

Tue, 08 Oct 2019 01:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Cities and villages resonating with the cheers of Matarani, see all photos
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
महानवमी पर सोमवार को पूजा पंडालों में महानवमी की सविधि आराधना के साथ फूलों, रंग-बिरंगी झालरों की सजावट के अलावा तरह-तरह के रूपों वाली प्रतिमाओं-पंडालों के दर्शन के लिए घर-घर से लोग निकले। इस दौरान पंडालों में कतारबद्ध भक्तों के बीच जगत जननी के जयकारे गूंजते रहे।


जगह-जगह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक नृत्यों से इस मौके को संगीतमय बनाया गया। आखिरी दिन झांकी दर्शन के लिए सड़कों रात भर रेला उमड़ता रहा। इससे एक बारगी दिन -रात के फर्क नजर नहीं आए। महानवमी पर पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की गई।

सुसज्जित पूजा पंडालों में आदिशक्ति स्वरूपा की नयनाभिराम झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। रात को बाइक सवार युवकों की टोलियां एक से दूसरे पंडालों की ओर फर्राट भरती रहीं तो अशोक नगर, सदरबाजार, कटरा समेत कई जगहों पर कार सवार भक्तों की भीड़ से सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। करेलाबाग, करेली, अतरसुइया, शास्त्रीनगर, अल्लापुर, बाई का बाग, लूकरगंज, कर्नलगंज, कटरा के पूजा पंडालों में रात भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

सैनिक कॉलोनी में सोमवार को पूर्वांचल जन कल्याण समिति के पंडाल में महानवमी पर सिद्धिदात्री स्वरूप में देवी की सविधि आराधना की गई। फूलमाला, नारियल, चुनरी अर्पित कर मां से लोक मंगल और जगत के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। पंडाल में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। व्यवस्था की देखरेख अजय कुमार सिंह ने की।  
Prayagraj: Cities and villages resonating with the cheers of Matarani, see all photos
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज

देवी के जयकारों से गूंजा मंगल विहार

प्रयागराज। कालिंदीपुरम स्थित मंगलविहार सोसाइटी में स्थापित देवधाम मंदिर में सोमवार को नवरात्र के अंतिम दिन यज्ञ आहुति, कन्या भोज के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। हवन-पूजन के दौरान देवी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद कन्या भोज कराया गया। सोसाइटी के सचिव शिव गोपाल सिंह (गोपालजी) ने बताया कि भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किए। इस दौरान महिलाओं ने देवी गीत गाएं। बाहर से आए कलाकारों ने अपने भक्ति गीतों ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मंगल विहार सोसाइटी के अध्यक्ष ओपी त्रिपाठी, प्रकाश चंद्र द्विवेदी, राजकमल श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, शुभम राय, चंद्रदत्त गौतम, एमबी माथुर दिलीप गौड़ आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग किया।  

Prayagraj: Cities and villages resonating with the cheers of Matarani, see all photos
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज

पंडालों में धुनुचि नृत्य, ढाक की थाप पर झूमे श्रद्धालु

प्रयागराज। पूजा पंडालों में सोमवार को बंगीय संस्कृति की झलक हर किसी का ध्यान खींचती रही। महानवमी पर सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा के दौरान जगत तारन, बाई का बाग समेत अन्य पंडालों में धुनुचि नृत्य की झलकियां देखते बनीं। धुनुचि नृत्य के अलावा शंखध्वनि और ढाक वादन भी हुआ। एक तरफ ढाक गूंज रहे थे, तो दूसरी ओर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन होकर झूमते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: Cities and villages resonating with the cheers of Matarani, see all photos
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
नवरात्र व्रत का पारण आज

सोमवार को महानवमी पूजा के साथ ही शारदीय नवरात्रि के नौ दिवसीय अनुष्ठान पूरे हो गए। इसी के साथ व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति की। कलश विसर्जन मंगलवार को होगा। मंगलवार को नवरात्र व्रत का पारण होगा।
विज्ञापन
Prayagraj: Cities and villages resonating with the cheers of Matarani, see all photos
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज

पूजा पंडालों में उमड़ रही भीड़। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed