फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, खौफनाक मंजर देख दहल उठे लोग, बोलेरो को काटकर निकाले 14 शव

Fri, 20 Nov 2020 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 20 Nov 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh pratapgarh accident news pratapgarh road accident news Bolero collided with truck 14 dead including three children see photos
प्रतापगढ़ में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसने भी सुना उसी का दिल दहल गया। घटना कुंडा इलाके में हुई है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।


Uttar Pradesh pratapgarh accident news pratapgarh road accident news Bolero collided with truck 14 dead including three children see photos
अस्पताल में शव - फोटो : अमर उजाला
बरात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर चीख पुकार मचने लगी। हादसे के वक्त हुई तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काटकर शवों को निकाला। 
 
Uttar Pradesh pratapgarh accident news pratapgarh road accident news Bolero collided with truck 14 dead including three children see photos
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना गांव और बरात में पहुंची तो वहां भी मातम छा गया। कुंडा कोतवाली इलाके के चौंसा जिरगापुर निवासी संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की गुरुवार को शादी थी। बरात नवाबगंज थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव में गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बच्चों समेत 14 लोग बोलेरो से गांव लौट रहे थे। कुंडा के देशराज का इनारा के पास तेज रफ्तार बोलेरो एक खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसके बाद चीख पुकार मच गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh pratapgarh accident news pratapgarh road accident news Bolero collided with truck 14 dead including three children see photos
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हादसा इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचे लोगों की पास तक जाने की हिम्मत नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो से शवों को निकालना शुरू किया। इसके बाद शवों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया। उधर हादसे की सूचना गांव में पहुंची तो वहां हाहाकार मच गया। बरात में भी मातम छा गया। शवों के अस्पताल में पहुंचने पर मजमा लग गया।
 
विज्ञापन
Uttar Pradesh pratapgarh accident news pratapgarh road accident news Bolero collided with truck 14 dead including three children see photos
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में बबलू (22) पुत्र रामनाथ निवासी जिरगापुर, दिनेश कुमार (40) पुत्र श्रीनाथ, पवन कुमार (10) पुत्र दिनेश कुमार, दयाराम (40) पुत्र छोटेलाल, अमन (7) कुमार पुत्र दिनेश कुमार, राम समुझ (40) पुत्र बैजनाथ निवासीगण जिरगापुर, अंश (9) पुत्र कमलेश निवासी हथिगवां, गौरव कुमार (10) पुत्र राम मनोहर, भैया (55) पुत्र श्रीनाथ, सचिन (12) पुत्र समुझ, हिमांशु (12) पुत्र राम भवन विश्वकर्मा, मिथिलेश (17) कुमार पुत्र दशरथ लाल, अभिमन्यू (28) पुत्र रमेशचंद्र निवासीगण जिरगापुर और पारसनाथ (40) पुत्र बचई चालक निवासी बड़ेरामनिजपुर शामिल हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed