फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मस्ती, धमाल के बीच मना नया साल

Thu, 02 Jan 2020 02:04 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jan 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
New Year celebration in Prayagraj city
नए साल पर आजाद पार्क में जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : Prayagraj
प्रयागराज। नए वर्ष के स्वागत में जोश-जुनून संग मंगलवार की रात से शुरू जश्न का सिलसिला बुधवार को न सिर्फ जारी रहा बल्कि परवान चढ़ा। युवाओं के अतिरिक्त बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने अपनी-अपनी तरह से नए साल का स्वागत किया। सिहरन की परवाह किए बिना युवा मस्ती के आलम में डुबे तो दिन जवां हुआ, वहीं डांस, ड्रिंक, डिनर पार्टियों के लुत्फ में सर्द रात बेमानी रही। आमतौर पर सर्दी सभी को सताती रही लेकिन मस्ती-धमाल करते युवाओं ने उसकी कतई परवाह नहीं की। मेसेज, व्हाट्सएप पर शुभकामनाएं भेजने का दौर देर रात तक चला।

 

होटल, रेस्तरां में हुईं पार्टियां, ढाबों पर भी लिया डिनर का लुत्फ

New Year celebration in Prayagraj city
नए साल के अवसर पर नृत्य करती युवती। - फोटो : Prayagraj

‘न्यू इयर डिनर’के लिए सिविल लाइंस स्थित शहर के बडे़ होटलों में रात तक लोगों का जमावड़ा लगातार बना रहा, वहीं सिटी साइड के तमाम होटलों में भी लोगों ने डिनर के लिए सीटें खाली होने और अपनी बारी आने का इंतजार किया। गली मोहल्ले के रेस्टोरेंट में भी युवाओं का जमावड़ा रहा। होटल, रेस्तरां से इतर परिवार और दोस्तों के साथ तमाम लोग ‘लांग ड्राइव’ पर निकले और उन्होंने नैनी के डांडी-मेहवा, मूरतगंज, अंदावा के आगे और लखनऊ, फैजाबाद रोड के ढाबों का स्वाद चखा, पार्टियां मनाईं। वहीं मध्यमवर्गीय परिवारों ने घर पर ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों की पसंद के वेज-नॉनवेज पकवान बनाए और पार्टियों का लुत्फ लिया। बच्चों की टोलियों की भी पूरे दिन मौज रही।

नए साल पर युवक-युवतियों ने संगम पहुंचकर की मस्ती

New Year celebration in Prayagraj city
नववर्ष पर संगम घूमने पहुंचे लोगों ने पिकनिक मनाई और नौकायन भी किया। - फोटो : Prayagraj

संगम को प्रणाम करती सूरज की पहली किरन के साथ डुबकी लगाने पहुंचे शहरियों से लेकर मार्निंग वाक, योग को पार्क में जुटे लोगों ने एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। कटरा, रामबाग, सिविल लाइंस, जानसेनगंज, लीडर रोड, तेलियरगंज, प्रीतमनगर आदि के बार, रेस्तरां, होटलों में दोपहर से ही शुरू पार्टियों का सिलसिला देर रात तक चला। सिविल लाइंस में एमजीमार्ग और सरदार पटेल मार्ग दोनों ही जगहों पर दो पहिया, चार पहिया गाड़ियों की कतारें लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूवी, मॉल्स, पार्कों में भी जुटे जोड़े

New Year celebration in Prayagraj city
नए साल पर हाथी पार्क में जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : Prayagraj

कई दिनों से फिल्म देखने का प्लान बुधवार को पूरा हुआ। ऐसे में कई दिनों से बुकिंग विंडो पर भले ही दर्शकों का टोटा रहा, नए साल के पहले दिन कटघर और सिविल लाइंस के सिनेमाघरों में जुटे युवा जोड़ों ने मूवी देखी। पीवीआर में भी कमोवेश यही आलम रहा। कोहरा छंटने के बाद धूप निकली तो युवाओं ने पहले संगम, चंद्रशेखर आजाद पार्क, भारद्वाज पार्क, सरस्वती घाट, त्रिवेणी पुष्प, यमुना किनारे बोट क्लब, मौजगिरि घाट, बलुआघाट में कुछ पल बिताए, फिर पार्टियों का लुत्फ लिया। खुसरोबाग में युवक-युवतियों का जबर्दस्त जमावड़ा रहा तो खाने-पीने की चीजें लेकर लोग परिवार के साथ भी पिकनिक मनाने पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed