फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामूहिक हत्याकांड : खानाबदोशों के डेरों पर रात भर दबिश, खंगाली जा रही है कुंडली, सपा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा गांव

Mon, 25 Apr 2022 01:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 01:13 AM IST
सार

थरवई के खेवराजपुर में अधेड़ दंपती समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में लूटपाट व पारिवारिक रंजिश की बात सामने न आने पर वारदात में घुमंतू गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई गई।

विज्ञापन
Mass murder: overnight raid on nomads' tents
Prayagraj News : थरवई के खेवराजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

गंगापार इलाके के थरवई में शुक्रवार देर रात हुई पांच लोगों की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। अब तक की जांच पड़ताल में घुमंतू गिरोह ही सबसे ज्यादा पुलिस के शक के घेरे में है। यही वजह रही कि जांच में लगी टीमें रात भर गिरोह की तलाश में जुटी रहीं। थरवई से लेकर शहर तक रात भर खानाबदोशों के डेरों पर दबिश दी जाती रही। डेरों पर रहने वालों का नाम, पता नोट करने के साथ ही उनकी तस्वीरें भी ली गईं। 




थरवई के खेवराजपुर में अधेड़ दंपती समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में लूटपाट व पारिवारिक रंजिश की बात सामने न आने पर वारदात में घुमंतू गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई गई। वारदात को अंजाम देने के तरीके ओर पूर्व में हुई सामूहिक हत्याकांडों की वारदातों से कई समानताओं के चलते भी यही माना जा रहा है कि घुमंतू गिरोह ने ही इस वारदात को अंजाम दिया।

Mass murder: overnight raid on nomads' tents
Prayagraj Murder Case - फोटो : अमर उजाला

जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया

ऐसे में पुलिस विभिन्न स्थानों पर डेरा डालकर रहने वालों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। शनिवार को इसके लिए जिले भर में एक चेकिंग अभियान चलाया गया। गांवों से लेकर शहर तक खानाबदोशों के डेरों पर दबिश दी गई। पुलिस अन्य जगहों के साथ ही रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर भी पहुंचकर सुरागरशी में जुटी रही। थरवई के साथ ही सोरांव, फाफामऊ, नवाबगंज, बहरिया, फूलपुर, मऊआइमा समेत गंगापार के अन्य क्षेत्रों के साथ ही शहर में भी खानाबदोशों के डेरों पर चेकिंग की गई।


पुलिसकर्मियों ने डेरों पर रहने वालों की जानकारी जुटाई। एक-एक शख्स का नाम व पता नोट किया। जो मौजूद नहीं मिले, उनके बारे में भी पूछताछ की। इसके साथ ही घटना वाली रात वह कहां थे, यह जानकारी भी जुटाई। इसकेसाथ ही डेरों की तलाशी भी ली गई। सूत्रों का कहना है कि संदिग्धों के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाने में टीमें लगी हुई हैं। उधर शहर में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में करेली, खुल्दाबाद समेत अन्य इलाकों में रहने वाले डेरों की छानबीन की गई।

Mass murder: overnight raid on nomads' tents
Prayagraj Murder Case - फोटो : अमर उजाला

अपराध में शामिल रहे खानाबदोशों की तलाश
बंजारों के डेरों में सुरागरशी के साथ ही पुलिस की विशेष नजर खानाबदोश समुदाय के उन सदस्यों पर है जो पूर्व में आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में पहले भी छेमार गिरोह के सदस्य पकड़े जा चुके हैं। होलागढ़ में एक परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए भी पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पिछले साल नवंबर में छेमार गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर पांच सामूहिक हत्याकांडों का पुलिस ने खुलासा किया था। इस गिरोह के कई सदस्य अब भी फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


घुुमंतू गिरोह समेत अन्य कई एंगल पर जांच पड़ताल की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास कोई बंजारों का डेरा है या नहीं। आसपास के थानों की टीमों को भी लगाया गया है। - अभिषेक अग्रवाल, एसपी गंगापार

विज्ञापन
विज्ञापन
Mass murder: overnight raid on nomads' tents
Prayagraj News : सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री। - फोटो : प्रयागराज

ममता पहले अपना घर ठीक करें, फिर आए प्रयागराज

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शहर पश्चिम विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने थरवई खेवराजपुर में पांच लोगों की हत्या के मामले में प्रयागराज पहुंचे टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल पर निशाना साधा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर कहा कि दीदी पहले बंगाल संभाले। उनके राज्य में राजनीतिक अपराध काफी बढ़ गया है। वहां चुन-चुन कर राजनीतिक दलों के लोगों को मारा जा रहा है। प्रयागराज से जौनपुर जाते समय संवाददाताओं से हुई बातचीत में सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि खेवराजपुर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। प्रयागराज पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करेगी। इस प्रकरण पर विपक्ष का पॉलिटिकल टूरिज्म चल रहा है। विपक्ष के नेता यहां संवेदना प्रकट करने नहीं, बल्कि राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए यहां आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Mass murder: overnight raid on nomads' tents
Prayagraj News : खेवराजपुर में जांच करने पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल। - फोटो : अमर उजाला

सपाई बोले, भाजपा सरकार में ध्वस्त हो चुकी है कानून व्यवस्था
गंगापार के खेवराजपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड के रविवार को विधायक आजमगढ़ दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा। इस दौरान सपा विधायक दुर्गा प्रसाद के साथ पूजा पाल, गीता पासी, विजमा यादव रामवृक्ष यादव और पूर्व एमएलसी ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। दुर्गा प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। 


विधायक ने वहां मौजूद संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्देश दिया था कि खेवराजपुर गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की जाए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हत्याएं बढ़ी हैं, लेकिन पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि हत्यारोपियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।


इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि योगी सरकार में जंगलराज कायम हो गया है। अपराधी बेखौफ होकर लगातार जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे अपराधियों पर सीएम योगी का बुलडोजर कब चलेगा। इस मौके पर अमर नाथ मौर्य, सुभाष प्रधान, अनिल यादव, संदीप यादव, आशुतोष तिवारी, अनीता श्रीवास्तव, रंग बहादुर पटेल, नाटे चौधरी, शकील इस्माइल, अनुराग आदि मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed