फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2024 : सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के पहले ही नौ लाख लोगों ने लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें

Sun, 14 Jan 2024 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 07:24 PM IST
सार

रविवार को भोर से ही स्नान का दौर शुरू हो गया। मेला प्रशासन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देर शाम तक करीब नौ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मुख्य स्नान पर्व सोमवार को होने के कारण इससे ज्यादा लोगों के स्नान करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2024: Even before the Sun entered Capricorn, nine lakh people took a dip
मकर संक्रांति पर रविवार को संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में रविवार को करीब नौ लाख लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। मकर संक्रांति की मान्यता इस वर्ष 15 जनवरी को है। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य रविवार की रात 2.54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उदया तिथि की मान्यता होने के कारण सोमवार को ही मकर संक्रांति स्नान का पुण्य मिलेगा। बावजूजद इसके 14 जनवरी को स्नान की परंपरा होने के कारण देश के कोने-कोने से श्रद्धालु शनिवार की रात को ही संगम तट पर पहुंच गए।

रविवार को भोर से ही स्नान का दौर शुरू हो गया। मेला प्रशासन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देर शाम तक करीब नौ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मुख्य स्नान पर्व सोमवार को होने के कारण इससे ज्यादा लोगों के स्नान करने की उम्मीद है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था का चाक चौबंद प्रबंध किया गया है।

Makar Sankranti 2024: Even before the Sun entered Capricorn, nine lakh people took a dip
मकर संक्रांति पर रविवार को संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

माघ मेले में पुलिस संग पैरामिलिट्री का पहरा, चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी

माघ मेले के पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति को लेकर मेला क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संगम क्षेत्र में पुलिस संग पैरामिलिट्री का पहरा लगा दिया गया है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी की गई है। संगम क्षेत्र में पुलिस, पीएसी व पैरामिलिट्री का द्विस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। जवानों को रविवार से ही मुस्तैद भी कर दिया गया है।माघ मेले में पुलिस व होमगार्ड के करीब 3500 जवानों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त पैरामिलिट्री को भी तैनात किया गया है। इनमें आरएएफ के जवान भी शामिल हैं।
 
Makar Sankranti 2024: Even before the Sun entered Capricorn, nine lakh people took a dip
संगम तट पर स्नान के लिए पहुंचे संत। - फोटो : अमर उजाला।

मकर संक्रांति पर रविवार को संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2024: Even before the Sun entered Capricorn, nine lakh people took a dip
मकर संक्रांति पर रविवार को संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

मकर संक्रांति पर रविवार को संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2024: Even before the Sun entered Capricorn, nine lakh people took a dip
मकर संक्रांति पर रविवार को संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
मकर संक्रांति पर रविवार को संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed