फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंत नरेंद्र गिरि केस : सीबीआई के रडार पर अब पुलिस अधिकारी और कर्मचारी, जल्द कर सकती है पूछताछ

Sun, 10 Oct 2021 02:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri case: Now police officers and staff will also be asked questions
Prayagraj News : सीबीआई टीम ने मठ बाघंबरी गद्दी में पहुंचकर छानबीन की। - फोटो : प्रयागराज

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई जल्द ही पुलिस अफसरों व कर्मचारियों से सवाल जवाब कर सकती है। यह वह पुलिसकर्मी व अफसर हैं जो घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल पर कब, क्या और किस हाल में मिला, सीबीआई की टीम सवाल जवाब के दौरान इन बातों को जानने का प्रयास करेगी। 

Mahant Narendra Giri case: Now police officers and staff will also be asked questions
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज

सूत्रों का कहना है कि महंत की मौत में सीबीआई की जांच अब अंतिम दौर में है। महंत से जुड़े उनके करीबियों केसाथ ही आरोपियों से भी गहन पूछताछ हो चुकी है। सुसाइड नोट में जिन नामों का जिक्र है, उनसे भी सवाल पूछे जा चुके हैं। इसके अलावा प्रॉपर्टी डीलरों के साथ ही मठ व मंदिर में नियमित तौर पर आने जाने वालों से भी पूछताछ हो चुकी है।

Mahant Narendra Giri case: Now police officers and staff will also be asked questions
Prayagraj News : बाघंबरी गद्दी मठ में छानबीन करने पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : प्रयागराज

सूत्रों का कहना है कि अब सीबीआई की टीम जल्द ही उन पुलिसकर्मियों व अफसरों से भी सवाल जवाब कर सकती है जो घटना केबाद मौके पर पहुंचे थे। टीम इनसे बातचीत में उन सवालों के जवाब खोजेगी, जो अभी तक राज बनी हुई हैं। इसके अलावा मौकेपर पहुंचने वाली फोरेंसिक टीम से भी दोबारा सवाल जवाब किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri case: Now police officers and staff will also be asked questions
Prayagraj News : बाघंबरी गद्दी मठ में छानबीन करने पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : प्रयागराज
सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल पर महंत के सेवादारों और शिष्यों के बाद पहुंचने वालों में पुलिस अफसर व पुलिसकर्मी ही शामिल थे। जो घटना के बाद से लेकर देर रात तक मौकेपर मौजूद रहे। ऐसे में घटना के साथ ही घटनास्थल के बाबत भी जानकारी वह ही दे सकते हैं। इसके अलावा मौके पर पहुंचने वालों के व्यवहार के बाबत जानकारी भी पुलिसकर्मी व अफसर ही दे सकते हैं।

यही वजह है कि अब सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ की तैयारी में है। वैसे एक बार पहले भी टीम पुलिसकर्मियों व अफसरों से बातचीत कर चुकी है। लेकिन माना जा रहा है कि कुछ अनसुलझे सवालों के जवाब खोजने के लिए एक बार फिर से उनसे सवाल जवाब किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri case: Now police officers and staff will also be asked questions
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत प्रकरण। - फोटो : प्रयागराज
मठ पहुंचकर फिर की छानबीन

उधर सीबीआई की टीम शनिवार को चौथी बार बाघंबरी मठ पहुंची। यहां महंत के कुछ शिष्यों के साथ ही उन सेवादारों से बात की गई जो खाना बनाने, साफ सफाई समेत अन्य काम करते हैं। मठ के सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की गई। हालांकि  तकरीबन सवा घंटे तक पूछताछ के बाद ही टीम वापस चली गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed