नरेंद्र गिरि की मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई शुक्रवार को फिर बड़े हनुमान मंदिर पहुंची। यहां मंदिर के पुजारी और सेवादारों से तीन घंटे तक अफसरों ने पूछताछ की। उनसे महंत और आद्या व उसके बेटे संदीप के बाबत जानकारी ली। इसके अलावा टीम के कुछ अफसरों ने नैनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर को भी पुलिस लाइन बुलाकर पूूछताछ की।
2 of 7
Prayagraj News : सीबीआई टीम ने मठ बाघंबरी गद्दी में पहुंचकर छानबीन की।
- फोटो : प्रयागराज
सीबीआई की जांच का शुक्रवार को 14वां दिन था। टीम ने 25 सितंबर से मामले की जांच अपने हाथों में ले ली थी। शुुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब टीम में शामिल दो अफसर बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर टीम महंत व आनंद गिरि से संबंधित कमरों में गई और वहां कुछ देर तक रुककर जांच पड़ताल की। इसके बाद एक-एक कर मंदिर के पुजारी व सेवदारों को बुलाकर पूछताछ की।
3 of 7
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने आद्या तिवारी व उसके बेटे संदीप तिवारी के बाबत सवाल पूछे। दोनों के महंत नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि से रिश्तों के संबंध में जानकारी ली। यह भी पूछा कि महंत ने आद्या तिवारी को मंदिर से क्यों हटाया और तब किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी तरह संदीप के बाबत भी जानकारी ली।
4 of 7
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम।
- फोटो : प्रयागराज
दुकान लगाने से लेकर आनंद गिरि के खास बनने तक की उसकी कहानी पूछी। करीब तीन बजे दोनों अफसर वापस चले गए। पूरे परिसर को देखा, दुकानों के बाबत भी पूछताछ मंदिर में मौजूद रहने के दौरान टीम ने न सिर्फ पुजारी व सेवादारों से पूछताछ की बल्कि पूरे परिसर को भी देखा। इस दौरान परिसर में स्थित दुकानों के बाबत भी पूछताछ की।
5 of 7
prayagraj : मठ बाघंबरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले की जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम।
- फोटो : prayagraj
उस आदित्य मिश्रा के बारे में भी पूछताछ की, जिसका नाम महंत के कमरे से बरामद सुसाइड नोट में लिखा था। यह भी पूछा गया कि आखिर लंबे समय तक करीबी रहने के बाद किस बात पर महंत की उससे नाराजगी हुई, जिसके बाद उसे दुकान से हटा दिया गया। मंदिर में महंत से मिलने किसका अक्सर आना-जाना होता था, इसके बारे में भी जानकारी ली गई।