फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025: संगम के स्नान घाटों पर हर एक श्रद्धालु ने बिताए औसतन 45 मिनट, आरएफ रिस्ट बैंड से हुआ खुलासा

Thu, 16 Jan 2025 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Jan 2025 09:06 AM IST
सार

संगम के स्नान घाटों पर हर एक श्रद्धालु ने औसतन 45 मिनट बिताए हैं। आरएफ रिस्ट बैंड से इसका खुलासा हुआ है। पहुंचने से लेकर स्नान के बाद घाट से वापसी तक में औसत समय लगा है।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 every devotee spent 45 minutes at ghats of Sangam On an average
Mahakumbh - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं में से प्रत्येक ने स्नान घाट पर औसतन 45 मिनट बिताए। रेडियो फ्रिक्वेंसी रिस्ट बैंड के जरिये जुटाए गए डाटा से यह खुलासा हुआ। इसके अलावा आरएफ रिस्ट बैंड से जुटाए गए डाटा का उपयोग मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या की गिनती में भी काम आई।


महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की वास्तविक संख्या पता लगाने के लिए इस बार तीन तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें से एक आरएफ रिस्ट बैंड डाटा एनालिसिस भी है। इसमें श्रद्धालुओं को अपनी कलाई में एक रिस्ट बैंड बांधने के लिए दिया गया। 
Mahakumbh 2025 every devotee spent 45 minutes at ghats of Sangam On an average
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया - फोटो : शिव त्रिपाठी
आरएफ आईडी चिप युक्त रिस्ट बैंड से एकत्रित किए गए डाटा से पता चला कि मेले में मकर संक्रांति व पौष पूर्णिमा पर आए श्रद्धालुओं में से प्रत्येक ने औसतन 45 मिनट का समय स्नान घाट पर बिताया। यह समय पहुंचने से लेकर स्नान के बाद घाट से वापसी में लगा।
Mahakumbh 2025 every devotee spent 45 minutes at ghats of Sangam On an average
महाकुंभ नगर संगम तट पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु की भारी भीड़. - फोटो : संवाद
भीड़ प्रबंधन में मिलेगी मदद
पुलिस अफसरों का कहना है कि घाट पर श्रद्धालुओं की ओर से औसतन बिताए गए समय का पता लगने से भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी। इसी आधार पर मेले में श्रद्धालुओं के प्रवेश व निकास के संबंध में निर्णय लिया जा सकेगा। यह तय किया जा सकेगा कि कब सामान्य यातायात योजना से आवागमन कराया जाना है और कब आपातकालीन यातायात योजना लागू की जानी है। एसएसपी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरएफ रिस्ट बैंड डाटा एनालिसिस तकनीक से मिले परिणामों के जरिये भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 every devotee spent 45 minutes at ghats of Sangam On an average
महाकुंभ नगर संगम तट पर स्नान करते लोग लगी श्रद्धालु की भीड़ - फोटो : संवाद
दो दिन के स्नान पर्व में 19 लोगों को चढ़ाया प्लास्टर
पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर्व के दौरान 200 से अधिक लोगों को भीड़ की धक्का-मुक्की में चोटें आई हैं। घायलों को मोच व हड्डी फ्रैक्चर होने की भी समस्या आई। इनमें से 19 मरीजों को सेक्टर-दो स्थित केंद्रीय अस्पताल में प्लास्टर चढ़ाया गया। इनमें छह से अधिक लोगों की चकर्ड प्लेट पर गिरने से कलाई में चोट आई। इसके अलावा सात लोगों का पैर फ्रैक्चर हुआ। वहीं, अन्य में कंधा खिसकना, कंधे की हड्डी, पसली, व कूल्हे का फ्रैक्चर होना शामिल है। अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के सर्जन डॉ. विनय यादव ने बताया कि अधिकांश मरीजों को चोट भीड़ की धक्का-मुक्की होने की वजह से आई है। 

 
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 every devotee spent 45 minutes at ghats of Sangam On an average
घर वापसी के लिए प्रयागराज रेलवे स्टेशन जाते श्रद्धालु - फोटो : शिव त्रिपाठी
चार दिन में पांच लाख लोगों ने शटल बसों में मुफ्त फ्री किया सफर
चार दिनों में रोडवेज की शटल बसों में तकरीबन पांच लाख यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की। रविवार से शुरू हुई सेवा बुधवार रात 12 बजे तक जारी रही। इस अवधि में सर्वाधिक 2.50 लाख यात्रियों ने मकर संक्रांति पर सफर किया। यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अब मौनी अमावस्या के एक दिन पहले शटल बसों में फ्री सफर की सौगात यात्रियों को मिलेगी। बृहस्पतिवार से इन बसों में सामान्य दिनों की तरह से यात्रियों को किराया देना होगा। सभी 200 ई बसें अपने निर्धारित रूटों पर संचालित होंगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed