फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MahaKumbh: आए थे पुण्य की डुबकी लगाने... पुलिस ने घुमा दिया पूरा शहर; चरण रज लेकर अभिभूत हुईं महिलाएं

Wed, 15 Jan 2025 02:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Jan 2025 02:55 PM IST
सार

Maha Kumbh Mela: संगम में पुण्य की डुबकी लगाने आए थे, पर पुलिस ने पूरा शहर घुमा दिया। हरियाण, पंजाब, दिल्ली समेत दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे। जगह-जगह बैरिकेडिंग से श्रद्धालुओं को लंबा चक्कर काटना पड़ा।

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 Devotees had come to take a holy dip Police turned whole city around
Mahakumbh 2025 - फोटो : PTI
Maha Kumbh 2025: एक साल से महाकुंभ का इंतजार कर रहा था, ताकि संगम में आकर पुण्य की डुबकी लगाऊं। लेकिन, शहर में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह किए गए डायवर्जन से सिर चकरा गया। घूमते-घूमाते 15 से 20 किमी शहरभर में चक्कर काटा, फिर जाकर संगम में डुबकी लगाने का मौका मिला। 


यह कहना है पटना से आए रामनाथ का था। यही हाल कई श्रद्धालुओं का रहा।महाकुंभ का सकुशल आयोजन कराने को लेकर पुलिस की ओर से रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और शहरी सीमा से मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग अलग-अलग रूटों से मेला में प्रवेश दिया जा रहा है। 

 
Maha Kumbh 2025 Devotees had come to take a holy dip Police turned whole city around
स्नान पर्व पर संगम स्नान को सुबह तीन बजे उमड़ा आस्था का जन सैलाब - फोटो : शिव त्रिपाठी
ऐसे में जगह-जगह घुमावदार रास्ते से श्रद्धालुओं को लंबा चक्कर काटना पड़ा। वहीं, उधमपुर से आए श्रीनाथ ने बताया कि वह सोमवार रात दो बजे प्रयागराज आ गए। जंक्शन पर उतरने के बाद लाखों की संख्या में भीड़ थी। स्टेशन के बाहर आते ही पुलिस वालों ने संगम के रास्ते जाने के लिए कहा। 

 
Maha Kumbh 2025 Devotees had come to take a holy dip Police turned whole city around
स्नान पर्व पर संगम स्नान को सुबह तीन बजे उमड़ा आस्था का जन सैलाब - फोटो : शिव त्रिपाठी
तकरीबन 10 किमी का रास्ता पैदल तय किया। लेकिन, एक इस बीच एक भी ई-रिक्शा या फिर कोई अन्य वाहन की व्यवस्था नहीं थी। वहीं, अमृतसर से आए नीरज अहूजा ने बताया कि संगम में पुण्य की डुबकी लगानी है तो थोड़ी दिक्कत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 Devotees had come to take a holy dip Police turned whole city around
स्नान पर्व नागा संतो की चरण रज लेते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
संतों की चरण रज लेकर अभिभूत हुईं महिलाएं
उधर, अमृत स्नान के लिए निकले संतों की चरण रज लेने की होड़ श्रद्धालुओं में रही। खासतौर पर महिलाएं इसके लिए लालायित दिखीं। पुलिस बल के कई बार हटाने के बावजूद महिला श्रद्धालु अखाड़ा मार्ग के बीचो-बीच आकर झोली में चरण रज बटोरती दिखीं।
 
विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 Devotees had come to take a holy dip Police turned whole city around
स्नान के लिए उमड़ा सैलाब - फोटो : PTI
महाकुंभ के पहले अमृत स्नान के लिए मंगलवार भोर से अखाड़ों को रवाना होना था। अखाड़ों में शामिल नागा संन्यासी, महामंडलेश्वर, आचार्य की चरण रज लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर-रात से डेरा डालकर बैठे थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed