फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh: तीसरा अमृत स्नान कल, उमड़ने लगे श्रद्धालु; वसंत पंचमी के लिए संगम घाट पर 28 नए स्ट्रैटेजिक पॉइंट

Sun, 02 Feb 2025 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Feb 2025 10:05 AM IST
सार

वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व सोमवार को है। सोमवार को एक बार फिर आस्था का जन सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। काली मार्ग, बांध समेत मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों तथा संगम की तरफ आने वाली सड़कों पर दोपहर से ही स्नानार्थियों की कतार लंबी होने लगी और देर रात तक लोगों के आने का क्रम जारी रहा।

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 Third Amrit Snan tomorrow devotees 28 new strategic points on Sangam Ghat for Vasant Panchami
Mahakumbh - फोटो : अमर उजाला
दो दिनों की राहत के बाद रविवार से फिर आस्था का रेला उमड़ने की उम्मीद है। वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व सोमवार को तो चार करोड़ से अधिक लोगों के स्नान की उम्मीद की जा रही है। शनिवार शाम से इसकी झलक भी दिखने लगी है और संगम आने वाले मार्गों पर स्नानार्थियों का रेला दिख रहा है। इसका अनुमान प्रशासन को भी है और इसे ध्यान में रखते हुए तैयारियां भी की जा रही हैं।


 
Maha Kumbh 2025 Third Amrit Snan tomorrow devotees 28 new strategic points on Sangam Ghat for Vasant Panchami
वसंत पंचमी स्नान पर्व के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला क्षेत्र पहुंच गए है। - फोटो : शिव त्रिपाठी
26 जनवरी से ही मेला में आने वालों का तांता लग गया था। मौनी अमावस्या के दिन तो सभी रिकॉर्ड टूट गए और करीब आठ करोड़ लोगों ने स्नान किया। इसके अगले दिन भी मेला क्षेत्र तथा आसपास के मार्गों पर स्नानार्थियों का रेला आता रहा। हालांकि शुक्रवार और शनिवार को अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। शहर में आवागमन सुचारू रहा तो मेला क्षेत्र में भी पूर्व की तरह भीड़ नहीं दिखी।

 
Maha Kumbh 2025 Third Amrit Snan tomorrow devotees 28 new strategic points on Sangam Ghat for Vasant Panchami
वसंत पंचमी स्नान पर्व के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला क्षेत्र पहुंच गए है। - फोटो : शिव त्रिपाठी
इसके विपरीत रविवार से फिर स्नानार्थियों का रेला आने की उम्मीद है। वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व सोमवार को है। हालांकि, रविवार को ही पंचमी लग जाने की बात कही जा रही है। यानि, रविवार से ही वसंत पंचमी का स्नान शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अवकाश भी है। ऐसे में रविवार और सोमवार को एक बार फिर आस्था का जन सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। काली मार्ग, बांध समेत मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों तथा संगम की तरफ आने वाली सड़कों पर दोपहर से ही स्नानार्थियों की कतार लंबी होने लगी और देर रात तक लोगों के आने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 Third Amrit Snan tomorrow devotees 28 new strategic points on Sangam Ghat for Vasant Panchami
वसंत पंचमी स्नान पर्व से पहले संगम स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : शिव त्रिपाठी
शनिवार को करीब दो करोड़ ने किया स्नान
शनिवार को भी करीब दो करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार दिन में चार बजे तक ही 1.80 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान कर लिया था।
 
विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 Third Amrit Snan tomorrow devotees 28 new strategic points on Sangam Ghat for Vasant Panchami
महाकुंभ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : राजू सैनी
मेला में तैनात किए गए पांच और एसडीएम
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे के बाद सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए हर स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासन की ओर से मेला क्षेत्र में कुंभ 2019 में प्रयागराज के मंडलायुक्त रहे आशीष गोयल तथा पीडीए के उपाध्यक्ष तथा डीएम रहे भानु चंद्र गोस्वामी के साथ पांच विशेष सचिवों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। शनिवार को पीसीएस स्तर के पांच और अफसरों की मेले में तैनाती की गई।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed