फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Magh Mela : टेढ़ी मेढ़ी चकर्ड प्लेट देख भड़के पीडब्लूडी मंत्री बृजेश सिंह, समय से काम पूरा करने का निर्देश

Wed, 04 Jan 2023 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 11:59 PM IST
सार

पौष पूर्णिमा के प्रथम स्नान पर्व से पहले माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को लोक निर्माण मंत्री बृजेश सिंह पहुंचे। इस दौरान वह माघ मेला क्षेत्र में चकर्ड प्लेट अव्यवस्थित व टेढ़ी मेढ़ी बिछी देख भड़क गए।

विज्ञापन
Magh Mela PWD Minister Brijesh Singh furious after seeing crooked chunky plates, instructions to complete the
Prayagraj News : माघ मेले का निरीक्षण करते पीडब्लूडी मंत्री बृजेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

पौष पूर्णिमा के प्रथम स्नान पर्व से पहले माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को लोक निर्माण मंत्री बृजेश सिंह पहुंचे। इस दौरान वह माघ मेला क्षेत्र में चकर्ड प्लेट अव्यवस्थित व टेढ़ी मेढ़ी बिछी देख भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों जमकर फटकार लगाई और स्नान पर्व पहले सुधार के निर्देश दिए। मंत्री ने पीडब्लूडी विभाग के अस्थायी कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। 



मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अफसरों से कहा कि पूरी मेला अवधि में चकर्ड प्लेट व्यवस्थित रहें। उन्होंने विभाग के शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ड्यूटी रजिस्टर भी देखा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि मेले के समस्त कार्यों को समय से पूरा किया जाए। 

Magh Mela PWD Minister Brijesh Singh furious after seeing crooked chunky plates, instructions to complete the
Prayagraj News : माघ मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते मंत्री बृजेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

मंत्री ने महाकुंभ-2025 से पहले बनाई जाने वाली सड़कों के निर्माण से संबंधित जानकारी भी ली। जमीन अधिग्रहण से संबंधित कार्रवाई को तेजी से पूरा करने के साथ समय से सड़क निर्माण करने के लिए कहा। उन्होंने जनपद में विभाग द्वारा कराए जा रहे पुलों के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि जिन पुलों के निर्माण में थोड़ा कार्य शेष रह गया है, उसमें तेजी लाई जाए।

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण की प्रगति जानी। निर्माण कार्यों में शिथिलता मिलने पर नाराजगी भी जताई। कहा कि जहां पर भी 50 प्रतिशत से कम काम हुआ है, उसकी विशेष निगरानी की जाए। इस अवसर पर पीडब्लूडी एवं सेतु निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Magh Mela PWD Minister Brijesh Singh furious after seeing crooked chunky plates, instructions to complete the
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

20-20 बेड के दो अस्पताल तैयार थर्मल स्कैनिंग से की जाएगी जांच

पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने मेला क्षेत्र में 20-20 बेडों के दो सेंट्रल अस्पताल तैयार कर दिए हैं। यहां सभी जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही अलग-अलग सेक्टरों में 10-10 बेड के 10 स्वास्थ्य केंद्र भी तैयार कराए गए हैं। 

कोरोना संक्रमण से माघ मेला को बचाने के लिए कल्पवासियों का कोविड कार्ड बनाया जाएगा। इसमें कल्पवासियों की सभी जानकारियों के साथ ही उनकी मेडिकल हिस्ट्री भी रहेेगी। कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए मेला क्षेत्र में बनाए गए सभी 16 द्वार पर 4-4 स्वास्थ्यकर्मी थर्मल स्कैनिंग के लिए तैनात किए जाएंगे। साथ ही घाटों के आस-पास फस्टएड पोस्ट भी तैयार कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Magh Mela PWD Minister Brijesh Singh furious after seeing crooked chunky plates, instructions to complete the
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

स्वास्थ्य विभाग ने मेला क्षेत्र में कुल 30 एंबुलेंस तैनात की हैं। इनमें दो एडवांस एंबुलेंस हैं। मेला क्षेत्र में 60 चिकित्सकों के साथ कुल 400 स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा अस्पतालों के सैनिटाइजेशन के लिए दो टीमें बनाई गईं हैं। 

शौचालय बनाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होती है। इस बार मेला क्षेत्र में 18500 शौचालय तैयार कराए जा रहे हैं। इसमें 11 हजार शौचालय स्वास्थ्य विभाग ने और साढ़े सात हजार शौचालय विभिन्न संस्थाओं की तरफ से बनवाएं गए हैं। इसके साथ ही पांच हजार डस्टबिन मेला क्षेत्र में रखे गए हैं। सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के लिए कुल 2 हजार स्वास्थ्य कर्मी भी लगाए गए हैं। 

पौष पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इससे मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। - डॉ. आशु पांडेय, सीएमओ, प्रयागराज

विज्ञापन
Magh Mela PWD Minister Brijesh Singh furious after seeing crooked chunky plates, instructions to complete the
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

बसने लगा तंबुओं का शहर
माघ मेला क्षेत्र में कल्पवासियों का आना शुरू हो गया है। मेला क्षेत्र में तंबुओं का शहर 70 प्रतिशत बस चुका है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से पहले बृहस्पतिवार को भारी संख्या में कल्पवासियों का मेला क्षेत्र में आगमन होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed