फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Magh Mela : मौनी अमावस्या पर बढ़ेंगे दो घाट, अब 17 घाटों पर लगेगी डुबकी, शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

Wed, 18 Jan 2023 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 12:01 AM IST
सार

सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर 21 जनवरी को 17 घाटों पर पुण्य की मौन डुबकी लगेगी। इस स्नान पर्व पर अधिक भीड़ आने के अनुमान को लेकर दो घाट बढ़ाए जाएंगे। मंगलवार को मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों पर मंथन के बाद मेला प्रशासन ने यह निर्णय लिया।

विज्ञापन
Magh Mela Mauni Amavasya now 17 ghats will take dip, no entry of heavy vehicles i
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर 21 जनवरी को 17 घाटों पर पुण्य की मौन डुबकी लगेगी। इस स्नान पर्व पर अधिक भीड़ आने के अनुमान को लेकर दो घाट बढ़ाए जाएंगे। मंगलवार को मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों पर मंथन के बाद मेला प्रशासन ने यह निर्णय लिया। इससे पहले मकर संक्रांति पर 15 घाटों पर स्नान की व्यवस्था की गई थी।स्नान पर्व की तैयारियों के बीच चकर्ड प्लेटें बदलने, पथ प्रकाश, पेयजल और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। मौनी अमावस्या पर इस बार अपार जन सैलाब उमड़ने का अनुमान है। इसे देखते हुए अभी से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Magh Mela Mauni Amavasya now 17 ghats will take dip, no entry of heavy vehicles i
Prayagraj News : मकर संक्रांत्रि स्नान पर्व से पहले माघ मेला क्षेत्र में दूधिया रोशनी से जगमग दिखी - फोटो : अमर उजाला।

खास तौर से मेले की बसावट के बीच मूलभूत सुविधाओं की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने भी मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की जानकारी ली है। साथ ही अफसरों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के साथ सुविधाओं का ख्याल रखने का निर्देश दिया है।मेलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने विभागवार अधिकारियों की बैठक ली।

इस दौरान आठ सौ फीट घाटों की लंबाई बढ़ाने का निर्णय लिया गया। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के अभियंताओं को स्नान घाटों को दुरुस्त कराने के साथ ही दो नए घाट बनाने के निर्देश दिए गए। सेक्टरवाइज जगह मिलने पर कुछ घाटों की लंबाई बढ़ाई भी जा सकती है। मेलाधिकारी ने बताया कि चकर्ड प्लेट मार्गों की मरम्मत कराने के साथ ही पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था को नए सिरे से देखने के लिए कहा गया है।

Magh Mela Mauni Amavasya now 17 ghats will take dip, no entry of heavy vehicles i
Prayagraj News : मकर संक्रांत्रि स्नान पर्व से पहले माघ मेला क्षेत्र में दूधिया रोशनी से जगमग दिखी - फोटो : अमर उजाला।

ओम नम: शिवाय के अन्नक्षेत्र को मौनी अमावस्या पर दो दिन बंद रखने का निर्देश

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर भीड़ के अनुमान के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को ओम नम: शिवाय अन्नक्षेत्र को 20 और 21 जनवरी को दो दिन बंद रखने का निर्देश दिया है। इस संस्था के शिविरों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में संत और भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं।

शहर में अगले चार दिन तक भारी वाहनों की नोइंट्री

मौनी अमावस्या के मद्देनजर शहर में भारी कॉमर्शियल वाहनों की इंट्री पर 19 से 23 जनवरी तक रोक रहेगी। यह प्रतिबंध बुधवार रात से ही लागू हो जाएगा। जो 23 जनवरी की रात 12 बजे तक रहेगा। जनपद सीमा के भीतर नो इंट्री प्वाइंटों से भारी कॉमर्शियल वाहनों को शहर क्षेत्र की ओर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। नो इंट्री पास वाले वाहनों पर भी लागू रहेगी। इन्हें पुलिस चौकी बम्हरौली, टीपी नगर तिराहा, सहसों चौराहा, फाफामऊ थाना,नवाबगंज बाईपास, हबूसा मोड़, 40 नंबर गुमटी, रामपुर चौराहा, घूरपुर थाना गेट, सोरांव बाई पास नो इंट्री प्वाइंट से डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Magh Mela Mauni Amavasya now 17 ghats will take dip, no entry of heavy vehicles i
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

मौनी अमावस्या के लिए शहर से चलने वाली प्राइवेट बसों के संचालन की भी नई व्यवस्था 20 व 21 जनवरी को लागू होगी। इसके तहत मिर्जापुर व रीवा मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों का संचालन नवप्रयागम/अरैल मोड़ तिराहे के पास से होगा। जौनपुर वाराणसी मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों का संचालन ओल्ड जीटी मार्ग पर स्थित होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर तिराहे से होगा। अंदावा चौराहा से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।कानपुर मार्ग की प्राइवेट बसों का संचालन शेरवानी मोड़ के समीप नेहरू पार्क से होगा। शेरवानी मोड़ से शहर की तरफ प्रवेश पर रोक रहेगी। लखनऊ व प्रतापगढ़ मार्ग की प्राइवेट बसें फाफामऊ पानी टंकी तिराहे से चलेंगी। फाफामऊ पानी टंकी तिराहा से शहर की तरफ उनके आने पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
Magh Mela Mauni Amavasya now 17 ghats will take dip, no entry of heavy vehicles i
Prayagraj News : माघ मेला 2023 - फोटो : अमर उजाला।

भारी वाहनों के लिए अंतरजनपदीय डायवर्जन

रीवा मार्ग की ओर से आने वाले ट्रकों को थाना घूरपुर, गौहनिया

मिर्जापुर मार्ग की ओर से आने वाले ट्रकों को रामपुर तिराहा

वाराणसी मार्ग की ओर से आने वाले ट्रकों को हबूसा तिराहा

जौनपुर मार्ग से आने वाले ट्रकों को सहसों तिराहा

प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले ट्रकों को सोरांव बाईपासलखनऊ मार्ग से आने वाले ट्रकों को नवाबगंज बाईपास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed