फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झूंसी मर्डर केस में पिता बोले, ‘अगवा करने आया था सिरफिरा, विरोध पर मार दिया बेटी को’

Mon, 17 Feb 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Feb 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
'Madcap came to abduct, killed daughter on protest'
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

झूंसी के आरकेपुरम कालोनी में एक दिन पहले हुई घटना में मृतक छात्रा सौम्या तिवारी के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अगवा करने के विरोध पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। आरोपी अरसान काले रंग की कार लेकर उनकी बेटी को अगवा करने पहुंचा था और उसके तीन साथी भी वहां मौजूद थे। अपहरण में नाकाम रहने पर उसने मासूम बेटी की हत्या कर दी। 

'Madcap came to abduct, killed daughter on protest'
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

छात्रा के अधिवक्ता पिता मनोज तिवारी ने बताया कि घटना के वक्त वह कानपुर में थे। दोपहर तकरीबन सवा तीन बजे सूचना मिलने पर वह स्तब्ध रह गए और देर रात घर पहुंचे। उनका आरोप है कि अरसान उनकी बेटी सौम्या को अगवा करने के इरादे से काले रंग की कार लेकर पहुंचा था। जिसे लेकर एक युवक हवेलिया शिव मंदिर के पास खड़ा था।

'Madcap came to abduct, killed daughter on protest'
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

विरोध पर सौम्या की हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात में अरसान के बाइक सवार तीन साथी भी शामिल थे। उन्होंने झूंसी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया। कहा कि खुलेआम सिरफिरा युवक अवैध असलहा लेकर आवासीय कालोनी में घूमता रहा और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। उधर, रविवार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव का अंतिम संस्कार दारागंज घाट पर किया गया। अरसान के शव को पजिरन घूरपुर स्थित पैतृक गांव ले गए जहां उसे सुपुर्दे खाक किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
'Madcap came to abduct, killed daughter on protest'
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

...तो सही साबित हुई हत्या के बाद खुदकुशी की थ्योरी 

झूंसी में मृतक छात्रा व युवक के शव के पोस्टमार्टम के दौरान जो बातें सामने आईं, उससे पुलिस की ‘हत्या के बाद खुदकुशी की थ्योरी’ लगभग सही साबित हुई है। दरअसल सूत्रों की मानें तो मृतक के शरीर पर गोली लगने के जो निशान मिले हैं, उससे इस थ्योरी को बल मिला है। पोस्टमार्टम के दौरान मृतकों के सिर पर मिले जख्मों के निशान को देखने से यह बात सामने आई है कि दोनों पर असलहा सटाकर गोली चलाई गई। अब क्योंकि सीसीटीवी फुटेज देखने से यह बात सामने आई है कि छात्रा की मौत के बाद गली से निकले अरसान के आसपास कोई भी मौजूद नहीं था, इससे माना जा रहा है कि मामला हत्या के बाद खुदकुशी का है। 

विज्ञापन
'Madcap came to abduct, killed daughter on protest'
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
युवक की जेब से मिला कारतूस

उधर पोस्टमार्टम के दौरान मृतक अरसान की जेब से एक कारतूस मिलने पर डॉक्टर हैरान रह गए। दोपहर मेें पोस्टमार्टम से पहले कपड़ों की जांच कराई गई तो कारतूस मिलने की जानकारी हुई। जिससे यह भी माना जा रहा है कि मृतक तीन कारतूस लेकर वहां पहुंचा था। हालांकि इससे झूंसी पुलिस की लापरवाही भी सामने आई। साफ है कि शव मर्चरी भेजे जाने से पहले पुलिस ने ठीक ढंग से मृतक के कपड़ों की तलाशी नहीं ली। युवक के माथे के ऊपर गोली लगी थी जबकि छात्रा के सिर में दाहिनी ओर गोली मारने का निशान था। दोनों के  सिर में गोली फंसी मिली। 

क्या है पूरा मामला यहां पढ़ें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed