तीन ज्योर्तिलिंग को जोड़ने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस में आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों को टूर पैकेज भी दिया गया है। खास बात यह है कि यात्री चाहे तो इस ट्रेन में सफर के दौरान भी टूर पैकेज की बुकिंग करवा सकते हैं। इसके लिए ट्रेन में टिकट सुपरवाइजर पीओएस मशीन से लैस रहेंगे। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि यह पैकेज आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए ऑन लाइन बुक किए जा सकते हैं। साथ ही यात्रा के दौरान खरीदे भी जा सकते हैं।
काशी महाकाल में टूर पैकेज की भी सुविधा, जानिए क्या-क्या हैं ट्रेन की खासियतें
यह हैं प्रमुख टूर पैकेज
उज्जैन ओंकारेश्वर दर्शन का टूर पैकेज प्रति यात्री 2 रात व 3 दिन का 9420 रुपये है। इसमें महाकालेश्वर ज्योर्तिंलिंग मंदिर, काल भैरव मंदिर, राम मंदिर घाट, हर सिद्धि मंदिर ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन।
0 उज्जैन ओंकारेश्वर व इंदौर दर्शन का टूर पैकेज प्रति यात्री 12450 रुपये है। 3 रात व 4 दिन में इंदौर, ओंकारेश्वर, माहेश्वर में होल्कर किला, नर्मदा घाट, शिव मंदिर, उज्जैन में काल भैरव मंदिर आदि दर्शन।
भोपाल सांची, भीमबेटका उज्जैन दर्शन का टूर पैकेज प्रति यात्री 14950 रुपये है। इसमें 3 रात व 4 दिन में भोपाल, सांची स्तूप, भीमबेटका रॉक पेंटिंग, काल भैरव मंदिर, हरसिद्धी मंदिर आदि दर्शन।
भोपाल सांची व भीमबेटका दर्शन का टूर पैकेज 2 रात व 3 दिन का 8480 रुपये प्रति यात्री है। इसमें भोपाल, सांची स्तूप, भीमबेटक रॉक पेटिंग के दर्शन।
काशी दर्शन का टूर पैकेज 1 रात व 2 दिन का प्रति यात्री 6010 रुपये है। इसमें गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर, दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती।
प्रयागराज। काशी महाकाल एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी ने सफर के दौरान धार्मिक माहौल बनाने का भी इंतजाम किया है। सफर के दौरान ट्रेन की हर बोगी में भजन कीर्तन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यात्रियों के लिए लजीज व्यंजन का भी इंतजाम किया गया है। ट्रेन की बोगियों में जहां काशी की कचौड़ी-जलेबी-दही मिलेगा, वहीं इंदौरी पोहा भी परोसा जाएगा। ट्रेन के हर कोच में काफी और चाय की वेंडिंग मशीन भी लगी है। इसके लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा।
क्या है ट्रेन में खास
0 ट्रेन के सभी कोच एसी है और इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं।
0 हर यात्री का यात्रा के दौरान 10 लाख रुपये का यात्रा बीमा होगा
0 ट्रेन प्रस्थान होने के समय से पांच मिनट पहले तक हो सकती है बुकिंग
0 24 घंटे सुरक्षा एवं हाउस कीपिंग की सेवा, प्रत्येक यात्री के लिए मानार्थ बेड रोल
0 शाकाहारी क्षेत्रीय स्वाद पूर्ण व्यंजनों के मिश्रण के साथ भोजन की व्यवस्था