फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्लॉट बुक पर लगी लंबी लाइन, एक दिन में रिकार्ड 11985 का टीकाकरण

Tue, 25 May 2021 01:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 May 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Long line on slot book, record 11985 vaccinations in one day
एसआरएन अस्पताल में सोमवार को वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों में भारी उत्साह है। पहले घंटों जूझकर पंजीकरण कराने फिर स्लॉट बुक होने पर टीकाकरण के लिए केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। सोमवार को जिले के कुल 97 केंद्रों पर 11985 लोगों ने टीकाकरण कराया। इनमें 18 से 44 आयु वर्ग के 9757 लोगों ने 35 केंद्रों पर टीकाकरण कराया।




नोडल अधिकारी वैक्सीनेशन एसीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर के मुताबिक सोमवार को कुल 97 केंद्रों पर टीकाकरण से 126 सत्र आयोजित किए गए। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए 35 केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया। उन्होंने बताया कि एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकार्ड बना है। 
शहरी केंद्रों पर घंटों इंतजार के बाद लगी वैक्सीन की डोज

 

Long line on slot book, record 11985 vaccinations in one day
एसआरएन अस्पताल में बने केंद्र पर वैक्सीन की डोज लेती युवती। - फोटो : prayagraj

सोमवार को शहरी केंद्रों पर युवाओं की भारी भीड़ जुटी। बड़ी संख्या में युवतियों ने वैक्सीन लगवाई। स्लॉट बुक होने के बाद भी लोग समय से पहले केंद्रों पर पहुंचे। टीका लगवाने के लिए न केवल लोगों ने लाइन लगाई बल्कि दो से तीन घंटे इंतजार भी किया। 

 

Long line on slot book, record 11985 vaccinations in one day
एसआरएन अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के दौरान सेल्फी लेती युवती - फोटो : prayagraj

45 प्लस वाले नहीं पहुंच रहे केंद्रों तक 

45 से 59 और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले टीकाकरण कराने केंद्रों तक नहीं पहुंच रहे हैं। पंजीकरण कराने वाले भी सुरक्षा चक्र पाने से चूक रहे हैं। सोमवार को 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सिर्फ 160 लोगों ने कोरोना टीके की पहली डोज लगवाई। वहीं ग्रामीण इलाकों में 700 तो शहरी केंद्रों पर 778 लोगों ने पहली डोज लगवाई। वहीं दूसरी डोज लगवाने वाले सिर्फ 198 रहे। इनमें 60 वर्ष से अधिक वाले 49 लोग शामिल हैं। 
विकास भवन में आज वर्क साइड वैक्सीनेशन

निर्देश पर विकास भवन कर्मियों को मंगलवार को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ आरएस ठाकुर के मुताबिक वर्कसाइड वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यालय से प्राप्त सूची के आधार पर वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed