फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown: मुनाफाखोरी ने 20 प्रतिशत तक बढ़ाई महंगाई, प्रशासन की सख्ती भी बेअसर

Thu, 26 Mar 2020 11:36 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: profiteering increases inflation by 20 percent, neutralizes even the strictness of the administration
prayagraj news - फोटो : prayagraj

तमाम सख्ती के दावे के बावजूद लॉक डाउन में कालाबाजारी का खेल खूब फल-फूल रहा है। कई मुनाफाखोर मनमानी पर उतर आए हैं। गली मोहल्लों के कई परचून व्यापारी स्टॉक छिपाकर खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ा रहे हैं। 10 किलो खुले आटे का दाम भी ¹360 तक पहुंच गया है। लोगों को नामी कंपनियों का आटा ढूंढने से भी नहीं मिल पा रहा हैै।



36से  ¹38 रुपये प्रति किलो में बिकने वाली चीनी का दाम कई इलाकों  में 40 से ¹65 रुपये प्रति किलो के बीच हो गया है। कई दुकानों में सरसों का तेल, चावल, अरहर की दाल आदि के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। लॉकडाउन की वजह से पुलिस ने शहर के तमाम इलाकों में लोगों को अपने अपने थाना क्षेत्रों तक ही सीमित रखने का प्रयास किया है। ऐसा इसलिए ताकि चौक ,कटरा , सिविल लाइंस जैसे बड़े बाजार की ओर लोगों का रुख कम से कम हो।

Lockdown: profiteering increases inflation by 20 percent, neutralizes even the strictness of the administration
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिला प्रशासन की ओर से  सुबह 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक किराने  की दुकान को खोलने की छूट देने के निर्णय के बाद, बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को दुकानों में भीड़ अपेक्षाकृत कम जुटी। हालांकि शहर के तमाम इलाकों में लोगों की शिकायत यही रही की दुकानदार आवश्यक वस्तुओं का दाम ज्यादा वसूल रहे हैं। 

काला डांडा, हिम्मतगंज में रिटायर रेलकर्मी अरुण कुमार चीनी खरीदने को पहुंचे तो उन्हें 1 किलो चीनी के लिए ¹65 रुपये चुकाने पड़े। इसी तरह बाई का बाग निवासी राम जी जैन भी आटा खरीदने गए तो उन्हें राम भवन के पास खुला आटा ¹360 रुपये में 10 किलो उपलब्ध हुआ। लॉक डाउन के पहले यही आटा अधिकतम 290 से 320 रुपये में मिल रहा  था।

Lockdown: profiteering increases inflation by 20 percent, neutralizes even the strictness of the administration
prayagraj news - फोटो : prayagraj

आजाद नगर के व्यापारी दीपक केसरवानी ने बताया की आटे के थोक विक्रेताओं ने माल देने से मना कर दिया है। वजह पूछी तो बताया कि पीछे से ही सप्लाई बंद हो गई है। हालांकि इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी का कहना है कि बाजार में आटा, दाल, चावल अभी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। व्यापारी माल लेने ही नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown: profiteering increases inflation by 20 percent, neutralizes even the strictness of the administration
सरसों का तेल

सरसों का तेल पहुंचा 130, बासमती चावल का भरपूर स्टॉक

कीडगंज थाने वाली सड़क पर रहने वाले अरविंद मिश्रा बृहस्पतिवार को किराने की दुकान पर सरसों का तेल खरीदने पहुंचे तो उसकी कीमत सुनकर वह चौंक गए । उन्हें तेल का दाम ¹120 रुपये प्रति किलो बताया गया। एक दूसरी दुकान पर गए तो वहां दाम ¹130 रुपये बताया गया। अरविंद ने कहा कि होली के पहले ही उन्होंने ¹100 रुपये प्रति किलो में तेल खरीदा था। इस पर दुकानदारों ने कहा, लेना है तो लो, नही  तो यह भी नहीं मिलेगा  क्योंकि  स्टॉक खत्म होने वाला है ।

इसी तरह राजरूपपुर के अनिकेत श्रीवास्तव ने बताया घर में चावल खत्म होने की वजह से उसे खरीदने पहुंचे लेकिन दुकानदार उन्हें महंगा बासमती चावल देने पर ही उतारू था। अनिकेत ने कहा उसे महंगा वाला नहीं नॉर्मल चावल ही चाहिए लेकिन दुकानदार ने माल उपलब्ध होने के बावजूद देने से इनकार कर दिया । कहां, अभी से बासमती चावल ही मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed