फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जूना अखाड़े की पहल पर 1500 महिलाओं ने किया पिंडदान, मोह माया से मुक्त हो बनीं संन्यासिनी

Thu, 31 Jan 2019 08:37 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: kapil kumar Updated Thu, 31 Jan 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Kumbh mela 2019 1500 female saints make mahila Naga Sanyasini in Juna Akhara
Mahila Sanyasini

प्रयागराज कुंभपर्व में बुधवार को पंचदशनाम जूना अखाड़े की पहल पर तकरीबन डेढ़ हजार महिलाओं ने संन्यास की दीक्षा ली। गंगा किनारे जुटीं महिला साध्वियों ने खुद के लिए सत्रहवां पिंडदान किया। संस्कार के बाद सभी दशनामी संन्यासिनी महिला अखाड़े में शामिल हो गईं।

Kumbh mela 2019 1500 female saints make mahila Naga Sanyasini in Juna Akhara
Mahila Sanyasini

संस्कार और अनुष्ठान के दौरान अखाड़े के कोतवालों ने धर्मदंड लेकर व्यवस्था संभाली। इस दौरान अखाड़े से इतर लोगों का अनुष्ठान स्थल पर प्रवेश वर्जित रहा। संन्यासिनी बनाने की प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उनका मुंडन संस्कार कराया गया। फिर गंगा स्नान, भस्म स्नान, गोमूूत्र, गाय के गोबर, पंचगव्य, पंचामृत स्नान, गंगा स्नान के बाद श्वेत वस्त्र दिए गए।

Kumbh mela 2019 1500 female saints make mahila Naga Sanyasini in Juna Akhara
Mahila Sanyasini
पुरुषों की तरह उन्हें भी परंपरानुसार पलाश का दंड और कुल्हड़ का कमंडल दिया गया। काशी, उज्जैन, नासिक और प्रयागराज के पुरोहितों के आचार्यत्व में पिंडदान के बाद उन्होंने गंगा में पिंडों को विसर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh mela 2019 1500 female saints make mahila Naga Sanyasini in Juna Akhara
Mahila Sanyasini

आधी रात के बाद जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की देखरेख में अखाड़े की छावनी में विजयाहवन संस्कार किया गया। इस बीच ओम नम:शिवाय का जाप भोर तक जारी रहा। कार्यक्रम में जूना के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि, उपाध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमगिरि, राष्ट्रीय महामंत्री नारायण गिरि, महामंडलेश्वर हेमा गिरि, तक्षक पीठाधीश्वर रविशंकर सहित अनेक संत, संन्यासी मौजूद थे।

विज्ञापन
Kumbh mela 2019 1500 female saints make mahila Naga Sanyasini in Juna Akhara
Mahila Sanyasini
दीक्षा में नेपाल की डेढ़ सौ महिलाएं भी
दशनामी संन्यासिनी महिला अखाड़े में शामिल होने वालों में नेपाल से आईं महिलाएं भी शामिल रहीं। महंत हरिगिरि के मुताबिक नेपाल की माताएं अखाड़े से जुड़ी हैं। इस बार भी वहां के तकरीबन सभी जिलों की महिलाएं संन्यासिनी बनने के लिए आईं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed