Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh Mela 2019: मुक्ति के इस मार्ग को प्रशस्त कर अमृतत्व प्रदान करता है ‘कुम्भ पर्व’

Thu, 31 Jan 2019 08:09 PM IST
kapil kumar ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय, प्रयागराज
ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय, प्रयागराज Published by: kapil kumar Updated Thu, 31 Jan 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Kumbh mela 2019 Confluence of unity and humanity, Kumbh Parva provides Immortality

धर्मशास्त्रों के अनुसार अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष इन चारों दिव्य पुरुषार्थों को प्राप्त करना ही मानव जीवन का उद्देश्य है। जन्म और मृत्यु के चौरासी लाख चक्रों को पार करने के बाद दुर्लभ मानव शरीर प्राप्त होता है ताकि मनुष्य योनि में प्रभु की भक्ति कर मोक्ष पाकर जन्म और मरण के चक्र से मुक्ति मिल सके और मुक्ति के इस मार्ग को प्रशस्त कर अमृतत्व प्रदान करता है ‘कुम्भ पर्व’। ‘कुम्भ पर्व’ का आयोजन अनादिकाल से होता चला आ रहा है, जो केवल भारतवर्ष का ही नहीं अपितु पूरे विश्व के जनमानस की एकता, मानवता एवं आस्था का संगम है।

Trending Videos
Kumbh mela 2019 Confluence of unity and humanity, Kumbh Parva provides Immortality
kumbh

ग्रह नक्षत्रम् ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार भारतीय संस्कृति में जन्म से मृत्यु तक के सभी शुभाशुभ संस्कारों में कुम्भ (कलश) को स्थापित करने के पश्चात् ही देव पूजन कर्म करने का विधान है। कलश या घट कुम्भ का पर्याय है, कुम्भ एक राशि भी है। कुम्भ का आध्यात्मिक अर्थ है ज्ञान का संचय करना, ज्ञान की प्राप्ति प्रकाश से होती है और कुम्भ स्नान, दर्शन, पूजन से आत्म तत्व का बोध होता है। हमारे अन्दर ब्रह्माण्ड की समस्त रचना व्यापत है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ‘यत् पिण्डे, तत् ब्रह्माण्डे, तत् ब्रह्माण्डे, यत् पिण्डे’, अर्थात् जो मानव पिण्ड में है, वही ब्रह्माण्ड है और जो ब्रह्माण्ड में है, वही मानव पिण्ड में है।

Kumbh mela 2019 Confluence of unity and humanity, Kumbh Parva provides Immortality
samundra Manthan - फोटो : अमर उजाला

कुम्भ, ‘घट’ का सूचक है और घट शरीर का, जिसमें घट-घट व्यापी आत्मा का अमृत रस व्याप्त रहता है। यह मानव पिण्ड में निहित प्रतीकों में इसलिए व्याप्त है, जिसमें संत दर्शन, देव दर्शन आदि के माध्यम से मनुष्य अन्तर्मुखी होकर चिन्तन कर सके एवं समझ सके। ‘कुम्भ पर्व’ में जिस ऐतिहासिक कुम्भ का स्मरण किया जाता है वह अमृत कुम्भ सुधाकलश है जिसके लिए वैदिक काल में प्रसिद्ध देवासुर संग्राम हुआ था। समुन्द्र मन्थन से प्राप्त चौदह रत्नों में से एक अमृत कुम्भ था। इसी को प्राप्त करने के लिए देवताओं व असुरों में देवासुर संग्राम हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh mela 2019 Confluence of unity and humanity, Kumbh Parva provides Immortality
shahi snan

माना जाता है कि समुंद्र मंथन से जो अमृत कलश निकला था उस कलश से देवता और राक्षसों के युद्ध के दौरान धरती पर अमृत छलक गया था। जहां-जहां अमृत की बूंद गिरी वहां प्रत्येक बारह वर्षों में एक बार कुंभ का आयोजन किया जाता है। उन चौदह रत्नों में अमृत कुम्भ ही सर्वोपरि महत्व की वस्तु थी, अतः उसी की स्मृति ‘कुम्भ पर्व’ के रूप में सुरक्षित चली आ रही है। हिंदू धर्मग्रंथ के अनुसार इंद्र के बेटे जयंत के घड़े से अमृत की बूंदे भारत में चार जगहों पर गिरी, हरिद्वार में गंगा नदी में, उज्जैन में शिप्रा नदी में, नासिक में गोदावरी और प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम स्थल पर। धार्मिक विश्वास के अनुसार कुंभ में श्रद्धापूर्वक स्नान करने वाले लोगों के सभी पाप कट जाते हैं और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Kumbh mela 2019 Confluence of unity and humanity, Kumbh Parva provides Immortality
kumbh mela

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार कुंभ पर्व और ग्रह-नक्षत्रों का आपस में गहरा संबंध है, बिना ग्रह नक्षत्रों के तालमेल के कुम्भ पर्व की गणना असम्भव है क्योंकि कुंभ महापर्व तभी आयोजित होता है जब ग्रहों की वैसी ही स्थिति निर्मित हो रही हो जैसी अमृत छलकने के दौरान हुई थी। जब देवासुर संग्राम हुआ था, उस समय जो नक्षत्र तथा लग्न व राशि थी, जो ग्रहों का संयोग था, पुनः वे सब जब उसी तरह एकत्रित होते हैं अर्थात् वही नक्षत्र, वही ग्रह और वही राशियां जब फिर से जुड़ते हैं तो वही काल उपस्थित हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed