फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh 2019 :ध्वस्त हुए इंतजाम, भीषण जाम, माघी पूर्णिमा से एक दिन पहले ही करना पड़ा ट्रैफिक डायवर्जन

Mon, 18 Feb 2019 03:56 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 18 Feb 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Traffic plan failed and heavy traffic jam in prayagraj city before maghi purnima snan
traffic jam

माघी पूर्णिमा से दो दिन पहले ही रविवार को शहर में पर्व जैसे हालात रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सड़कों पर नजर आई। नतीजा यह हुआ कि मेला क्षेत्र व उसके आसपास के इलाकों में दिनभर भीषण जाम लगा रहा। जिसके असर अन्य मार्गों के यातायात पर भी पड़ा। हाल यह रहा कि सुबह शुरू हुआ जाम रात तक खत्म नहीं हो सका था और वाहनों के रेंगने का सिलसिला जारी रहा।

Kumbh 2019: Traffic plan failed and heavy traffic jam in prayagraj city before maghi purnima snan
traffic jam
माघी पूर्णिमा का पर्व 19 फरवरी को है। ऐसे में पुलिस के साथ ही मेला अफसर भी रिलैक्स मोड में थे। हालांकि अनुमान से परे रविवार को ही शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते मेला क्षेत्र व उसके आसपास की सड़कों में सुबह से ही जाम लग गया। सड़कों पर श्रद्धालुओं के वाहनों की कतार लग गई। उधर, छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में शहरी भी मेला घूमने के लिए निकले। जिसका नतीजा यह हुआ कि दोपहर 11 बजे तक सड़कें चोक हो गई।
Kumbh 2019: Traffic plan failed and heavy traffic jam in prayagraj city before maghi purnima snan
traffic jam in Mussoorie - फोटो : अमर उजाला

फिर चाहे जीटी जवाहर हो या फिर सोहबतियाबाग, बैरहना हो, चुंगी या झूंसी पुल, हर तरफ वाहनों की कतार ही नजर आई। नए यमुना पुल पर टोल प्लाजा तक वाहन रेंगते रहे। हालात यह रहे कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। स्थिति इस कदर गंभीर हो गई कि कई जगहों पर पुलिस को बैरिकेडिंग करनी पड़ी। सीएमपी के सामने बैरिकेडिंग कर चारपहिया वाहनों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया।उधर, बैरहना में भी चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई। मेला क्षेत्र में तो हालात और भी बुरे रहे। यहां सड़कों पर पांव रखने की भी जगह नहीं रही। हालात यह रहा कि मेला के साथ ही थानों की पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh 2019: Traffic plan failed and heavy traffic jam in prayagraj city before maghi purnima snan
traffic jam

एक दिन पहले ही लागू करना पड़ा प्रतिबंध
आमतौर पर स्नान पर्व के एक दिन पहले से ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किया जाता है। हालांकि रविवार को उपजे हालात को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को एक दिन पहले ही प्रतिबंध लागू करना पड़ा। इसके तहत बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग स्थलों में खड़े करा दिए गए। सुबह 11 बजे के करीब चौतरफा वाहनों की कतार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। 
हालांकि इस समय तक भी बड़ी संख्या में वाहन शहर में प्रवेश कर चुके थे और यही वजह रही कि राहगीर जबरदस्त जाम में जूझते रहे।

विज्ञापन
Kumbh 2019: Traffic plan failed and heavy traffic jam in prayagraj city before maghi purnima snan
बनारस में लगा जाम - फोटो : amar ujala
महीने भर से कमोबेश यही हैं हालात
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अफसर चाहे जितने भी दावे करें लेकिन पौष पूर्णिमा से ही कमोबेश जाम की यही हालत बनी हुई है। बैरहना, जीटी जवाहर, चुंगी, अलोपीबाग फ्लाईओवर पर रोजाना राहगीरों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। इसके चलते नए यमुना पुल व झूंसी पुल से आने-जाने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या से निपटने के लिए ही अलोपीबाग फ्लाईओवर पर एक महीने से सोहबतियाबाग की ओर जाने वाला व उधर से आने वाले रास्ते पर इंट्री रोक दी गई है। फिर समस्या जस की तस है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed