संगमनगरी में कुंभ की भव्यता देख स्नान-ध्यान के लिए पहुंचने वाले प्रवासी भारतीय थ्री डी सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। वाराणसी से कुंभ क्षेत्र तक 12 डिप्टी एसपी के नेतृत्व में करीब 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। अतिथियों को 80 लग्जरी बसों से यहां लाया जाएगा।
2 of 5
Mock Drill someshwar mandir
प्रवासी भारतीयों के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संगम नोज, अक्षयवट, पातालपुरी, टेंट सिटी आदि स्थानों पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी स्थलों पर मेटल डिक्टेक्टर, बैगेज स्कैनर, बम निरोधक दस्ते मुस्तैद रहेंगे।
3 of 5
Mock Drill someshwar mandir
डिप्टी एसपी करेंगे इस्कोर्ट, हर बस में सब इंस्पेक्टर रहेंगे
प्रवासी अतिथियों को सकुशल प्रयागराज में कुंभ क्षेत्र तक लाने के लिए 80 लक्जरी बसों की व्यवस्था की गई है। हर दस बस पर एक इस्कोर्ट की व्यवस्था की गई है। हर बस पर एक सब इंस्पेक्टर के साथ चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
4 of 5
Mock Drill someshwar mandir
वाराणसी से प्रयागराज तक 'हाई अलर्ट रूट
प्रवासी भारतीयों के वाराणसी से प्रयागराज तक के रूट पर 'हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पूरे मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ सभी थानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी जिलों के एसपी को इस बारे में शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं। आबादी वाले क्षेत्रों में जरूरत के हिसाब से बैरीकेडिंग भी कराने को कहा गया है।