प्रयागराज में कुंभ का वैभव देखने के लिए लोग देश-विदेश से आ रहे हैं, ऐसे में बॉलीवुड इससे अछूता कैसे रह सकता है। कुंभ की भव्यवता देखने के लिए बॉलीवुड के अलावा कई टीवी स्टार आ चुके हैं। अभी तक फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा, आशुतोष राणा, सोनल चौहान, सुदेश बेरी और आइटम गर्ल राखी सावंत आ चुकी हैं। राखी अपने बड़ बोलेपन के लिए जानी जाती है। ऐसे में उनका कुंभ आना लोगों के बीच हैरान करने वाला रहा। आगे की स्लाइड्स में देखिए राखी सावंत की खास तस्वीर...
राखी सावंत ने भोजपुरी स्टार और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ सेल्फी लीं।
बोल्ड नजर आने वाली राखी सावंत यहां पर भारतीय पारंपरिक परिधान में सोलह श्रृंगार करके पहुंची थीं। उनके माथे पर सिंदूर चमक रहा था। मीडिया के सामने आते ही उन्होंने कहा कि मैं अविवाहित हूं फिर भी कुंभ में सोलह श्रृंगार और सिंदूर लगाकर आई हूं। ऐसे श्रृंगार करके पूजा करना अच्छा लगता है। राखी के साथ अभिनेता भी सुदेश बेरी आए थे।
उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था देखकर हम यहां आने से अपने आप को नहीं रोक सकें। यहां का नजारा बहुत ही भव्य है।
वहीं राखी सावंत ने कहा कि गंगा में नहाकर अपने सारे पाप धुल दिए। यहां नजारा देखकर तो मैं दंग रह गई। यहां की व्यवस्था और चमक-दमक बहुत शानदार है। पायलट बाबा ने हमारे पास कुंभ में आने का न्योता भेजा था, इसलिए हमने कुंभ में आने का निर्णय लिया। यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।