फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जवाहर हत्याकांड: भावुक हुए समर्थकों से बोले पूर्व विधायक-'रोने से यार सजा थोड़े ही कम हो जाएगी'

Tue, 05 Nov 2019 11:00 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Nov 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
jawahar yadav murder case Former MLA Udaybhan explained emotional supporters
पूर्व विधायक उदयभान करवरिया - फोटो : अमर उजाला
रोने से यार सजा थोड़े ही कम हो जाएगी, रोकर हम सब को कमजोर मत करो। ये संघर्ष का समय है। अभी बजरंगबली की इच्छा नहीं थी कि हम बाहर आएं, इसलिए सजा हो गई है। कोई बात नहीं, हम मजबूत लोग हैं, आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेंगे। ये बात सोमवार शाम को करीब पांच बजे केंद्रीय कारागार, नैनी के मुख्य गेट पर पूर्व बीजेपी विधायक उदयभान करवरिया ने समर्थकों से कही। 
jawahar yadav murder case Former MLA Udaybhan explained emotional supporters
बसपा के पूर्व सांसद कपिल मुनि - फोटो : अमर उजाला
वे अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद लौटे थे। जेल गेट पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं समर्थकों के बीच 108 एंबुलेंस से जेल पहुंचे करवरिया बंधुओं के चेहरे पर शिकन के बजाय मुस्कान दिख रही थी। इस दौरान सिर्फ उदयभान करवरिया ने ही बात की, जबकि उनके बड़े भाई कपिल मुनि करवरिया और छोटे भाई सूरजभान करवरिया के साथ रामचंद्र त्रिपाठी चुप रहे। 
jawahar yadav murder case Former MLA Udaybhan explained emotional supporters
कोर्ट से बाहर निकलते पूर्व विधायक उदयभान - फोटो : अमर उजाला
जो लोग उनसे मिल रहे थे। बस उन्हीं से हालचाल लेकर वह तीनों लोग अंदर चले गए। जेल के अंदर जाने के साथ उदयभान को घर गृहस्थी की भी चिंता सता रही थी। अंदर जाते समय कुछ समर्थक भावुक होकर रोने लगे तो उन्होंने उन लोगों को ढांढस बंधाया और फिर अपने एक करीबी को बुलाकर कहा कि घर में लग रही स्टील वाली रेलिंग का कार्य पूरा करा लेना, बाकी आगे देखा जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
jawahar yadav murder case Former MLA Udaybhan explained emotional supporters
,jawahar yadav murder case - फोटो : अमर उजाला
वादी के वकील ने मांगी करवरिया बंधुओं के लिए फांसी
वादी विजमा यादव के वकील ने सजा पर फैसला सुनाए जाने से पूर्व सजा के बिंदु पर बहस केदौरान करवरिया बंधुओं को फांसी की सजा देने की मांग की। अधिवक्ता लल्लन यादव ने दलील दी कि यह एक विरल से विरलतम मामला है। इस घटना में एके 47 जैसे स्वचलित असलहे का प्रयोग हुआ। भरे बाजार में घटना को अंजाम दिया गया जिसमें तीन लोग मारे गए। मरने वालों में एक राहगीर भी शामिल है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। लोग भयभीत हुए और बाजार बंद हो गए थे।
विज्ञापन
jawahar yadav murder case Former MLA Udaybhan explained emotional supporters
कोर्ट से बाहर निकलते सूरजभान करवरिया - फोटो : अमर उजाला
बचाव पक्ष ने इस बात का विरोध किया यह विरल से विरलतम मामला नहीं है। अभियुक्तगणों का यह पहला अपराध है। बचाव पक्ष ने कहा कि अभियुक्तों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। किसके हाथ में कौन सा असलहा था इसका जिक्र प्राथमिकी में नहीं है। यह बात अदालत में 20 साल बाद पहली बार बताई गई। इसलिए उदारता बरतते हुए कम से कम सजा दी जाए। हालांकि करवरिया बंधुओं ने अपनी ओर से सजा के प्रश्न पर कुछ नहीं कहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed