फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता कर्फ्यूः प्रयागराज में मंदिरों-घरों से घंटे-घड़ियाल और घरों की छतों से बजे शंख, ताली, थाली

Sun, 22 Mar 2020 11:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Mar 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Janta curfew: Hours of gongs from temples and houses in Prayagraj and conch, clap, basin from roofs of houses
coronavirus संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए जनता कर्फ्यू के दौरान सायं पांच बजे कोरोना सेनानियों के सम्मान में ताली, थाली और शंख बजाते लोग। - फोटो : prayagraj

‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान रविवार की शाम लोगों ने घरों की बालकनी, खिड़की, दरवाजों के पास खड़े होकर घंटी, ताली और थाली बजाकर कोरोना संक्रमण खतरे के बीच ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का आभार जताया। वेणी माधव, पालातपुरी, हनुमत निकेतन और भरद्वाज मुनि आश्रम परिसर समेत शहर भर के मंदिरों में घंटे, घड़ियाल बजाए गए। इस दौरान कोरोना सेनानियों के स्वागत में शंखध्वनि भी गूंजती रही।

Janta curfew: Hours of gongs from temples and houses in Prayagraj and conch, clap, basin from roofs of houses
coronavirus संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए जनता कर्फ्यू के दौरान सायं पांच बजे कोरोना सेनानियों के सम्मान में ताली, थाली और शंख बजाते लोग। - फोटो : prayagraj

प्रधानमंत्री के आह्वान पर अमल करते हुए शाम ठीक पांच बजे लोग अपने घरों के छतों-बारजों पर पहुंच गए। कोई खिड़की के पास तो कोई दरवाजे के पास परिवार के साथ खड़े होकर घंटी, थाली बजाता रहा। इस दौरान ढोल, नगाड़ों की भी गूंज जगह-जगह से आने लगी। सिविल लाइंस के क्लाइव रोड, स्टैची रोड, स्टैनली रोड के अलावा जार्ज टाउन, टैगोर टाउन में ताली और थाली बजाने के लिए लोग खिड़कियों के पास जमा हुए।

Janta curfew: Hours of gongs from temples and houses in Prayagraj and conch, clap, basin from roofs of houses
coronavirus संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए जनता कर्फ्यू के दौरान सायं पांच बजे कोरोना सेनानियों के सम्मान में ताली, थाली और शंख बजातीं मेजा की भाजपा विधायक नीलम करवरिया। - फोटो : prayagraj

चौराहों पर पुलिस के जवान भी ताली बजा रहे थे। केपी ट्रस्ट के एसडी कौटिल्य ने अपने परिवार केसदस्यों के साथ दोपहर बाद तीन बजे ही सुंदरकांड पाठ शुरू कर दिया। शाम 4:45 बजे सुंदरकांड की समाप्ति के बाद हनुमान चालीसा का पाठ और फिर आरती हुई। इस दौरान ढोल, मजीरा, घंटी, शंखनाद के जरिए कोरोना से रक्षा करने वाले चिकित्सकों, पुलिस के जवानों, सफाईकर्मियों का आभार जताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janta curfew: Hours of gongs from temples and houses in Prayagraj and conch, clap, basin from roofs of houses
coronavirus संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए जनता कर्फ्यू के दौरान सायं पांच बजे कोरोना सेनानियों के सम्मान में ताली, थाली और शंख बजाते लोग। - फोटो : prayagraj
कौटिल्य ने कहा कि इस उपासना पद्धति से कोरोना महामारी को खत्म करने में मदद मिल सकती है। भगवान वेणी माधव के दरबार में ताली के साथ घंटा- घड़ियाल और शंखनाद हुआ। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया की अगुवाई में लोगों ने घंटा, घड़ियाल और शंखनाद किया।
विज्ञापन
Janta curfew: Hours of gongs from temples and houses in Prayagraj and conch, clap, basin from roofs of houses
coronavirus संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए जनता कर्फ्यू के दौरान सायं पांच बजे कोरोना सेनानियों के सम्मान में ताली, थाली और शंख बजाते लोग। - फोटो : prayagraj

वेणी माधव मंदिर के महंत ओमकार देवगिरि, मंदिर की संचालिका डॉ विभूति त्रिपाठी, धर्मराज पांडेय,पुजारी सर्वदा तिवारी, डीआर पांडेय, केसी पांडेय, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, विनोद यादव, राम आशीष निषाद, आकाश निषाद, प्रभु राज समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। इसी तरह गंगा विचार मंच की ओर से अनामिका चौधरी के नेतृत्व में दारागंज स्थित हनुमान मंदिर में घंटे, घड़ियाल बजाने के साथ ही शंखनाद किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed