फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिप्टी सीएम ने लिया मेले की तैयारियों का जायजा, संगम पर गंगा जल से आचमन कर निर्विघ्न मेला के लिए की आराधना

Tue, 29 Dec 2020 10:08 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM took stock of the preparations of the fair, worshiped for smooth fair after reaching Ganga water at Sangam
माघ मेला क्षेत्र के निरीक्षण केे दौरान संगम तट पर विदेशी परिंदों को दाना खिलाते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सबसे पहले संगम नोज पहुंचकर मां गंगा की आराधना की। गंगाजल से आचमन कर उन्होंने मां गंगा से मेले के सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से पूरा होने की कामना की।

 

 

 

Deputy CM took stock of the preparations of the fair, worshiped for smooth fair after reaching Ganga water at Sangam
माघ मेला - फोटो : prayagraj

  • अधूरी तैयारी देख डिप्टी सीएम नाराज,समय से पूरा करें काम

उप मुख्यमंत्री ने इसके बाद संगम क्षेत्र का भ्रमण कर संतों-भक्तों के समागम के रूप में बसने वाले माघ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। आधी अधूरी तैयारियां देख वह नाराज भी हुए।

 

उन्होंने अफसरों को आगाह किया कि समय रहते माघ मेला की तैयारियां पूरी कर ली जाएं,ताकि देश भर से आने वाले संतों-भक्तों और कल्पवासियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। कोविड-19 के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के लिए की जा रही तैयारियों की भी उन्होंने अफसरों से जानकारी ली।

 

Deputy CM took stock of the preparations of the fair, worshiped for smooth fair after reaching Ganga water at Sangam
माघ मेला - फोटो : prayagraj
  • पांटून पुलों-चकर्ड प्लेट सड़कों के साथ बिजली-पानी के इंतजाम समय से पूरा करने की हिदायत दी

उन्होंने मेले में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। डिप्टी सीएम ने मेला क्षेत्र में पांटून पुलों के निर्माण, विद्युत, पानी, सड़कों पर चकर्ड प्लेट बिछाने सहित अन्य कार्यों को समय से पूरा करने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deputy CM took stock of the preparations of the fair, worshiped for smooth fair after reaching Ganga water at Sangam
माघ मेला - फोटो : prayagraj
  • कोविड-19 के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के लिए पूरे किए जाएं इंतजाम

चकर्ड प्लेट सड़कें न बिछ पाने और पेयजल पाइप लाइनों का काम पिछड़ने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने स्नान घाटों का निर्माण शीघ्रता से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।



साथ ही कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पानी में बैरिकेडिंग कराई जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु और कल्पवासी गहरे पानी में न जाने पाएं। निरीक्षण के बाद उप मुख्यमंत्री ने अक्षयवट एवं बड़े हनुमान के दर्शन भी किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed