स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब खांसी, जुकाम व सांस लेने में तकलीफ होने पर भी लोग जांच करा सकते हैं। अभी तक सिर्फ बाहर से आए लोगों अथवा संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों के ही स्वास्थ्य की जांच होती थी। इसी क्रम में शुक्रवार को अब्दुल्ला मस्जिद और कालिंदीपुरम के 36 लोगों की जांच कराई गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके पहले भी करेली और आसपास के इलाकों के कई नमूने भेजे गए हैं।
{"_id":"5e9b4df98ebc3e6ff06bd319","slug":"coronation-rust-cough-fever-and-breathing-problem-can-be-investigated","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंगः खांसी, बुखार और सांस लेने में हो दिक्कत तो करा सकते हैं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंगः खांसी, बुखार और सांस लेने में हो दिक्कत तो करा सकते हैं जांच
Sun, 19 Apr 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
कोरोना स्वाब सैंपल कलेक्शन प्रभारी डॉ. एके तिवारी के मुताबिक पिछले तीन दिनों में कई ऐसे लोगों के नमूने लिए गए, जिनकी न तो विदेशी दौरे की हिस्ट्री है और न ही किसी संक्रमित के संपर्क में रहे हैं। लेकिन सूखी खांसी, बुखार आने व सांस लेने में दिक्कत की वजह से उनकी जांच कराई गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 25 ऐसे लोगों की जांच कराई जा चुकी है। उधर, एसआरएन हॉस्पिटल के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिसमें जरा भी बीमारी की आशंका लग रही है, उसकी ओपीडी में जांच कराई जा रही है। पिछले तीन चार दिनों में ऐसे ही आधा दर्जन लोगों की जांच कराई गई है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
इन आधारों पर हो सकेगी जांच
1. 14 दिनों के अंदर का विदेशी दौरा रहा हो2. ऐसे लोगों से संपर्क, जिनकी रिपोर्ट लैबोरेटरी से पॉजिटिव आई हो
3. ऐसे मरीज, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही हो
4. ऐसे हॉटस्पाट्स या क्लस्टर एरिया जहां के लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हो
5. सभी स्वास्थ्य कर्मी, जो इस सेवा में लगे हैं
6. बुखार, खांसी के साथ-साथ सांस में तकलीफ होने पर