फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहर दक्षिणी में पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसी फिर गिरफ्तार, कहासुनी

Wed, 30 Dec 2020 12:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congressman taking padyatra in city southern arrested again, said
पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर पद यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : prayagraj
  • 136वें स्थापना दिवस के मौके पर दूसरे दिन निकली थी कांग्रेस संदेश पदयात्रा


पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर संदेश पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों को मंगलवार को पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया। यात्रा प्रयागराज जंक्शन से शुरू होकर काटजू रोड होते हुए ऐतिहासिक नीम के पेड़ के नीचे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जानी थी लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई। गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया। यहां से देर शाम छोड़ा गया। 


 

Congressman taking padyatra in city southern arrested again, said
पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर पद यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : prayagraj
शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने गिरफ्तारी को सरकार की तानाशाही बताया है। तस्लीमुद्दीन, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, परवेज सिद्दीकी, अरशद अली, इरशाद उल्ला, संजय सिंह, हसीब अहमद, इसरत अली, राम मनोरथ सरोज, सिब्तैन बब्लू, शकील अहमद, संजय कृष्ण, शाबिर फरीदी, कमाल अहमद, एजाजुल हक, मोहम्मद साबिर, मो. हसीन, नफीस कुरैशी, अब्दुल मुस्तकीम, मो. जाहिद आदि इस मौके पर मौजूद रहे।



 
Congressman taking padyatra in city southern arrested again, said
पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर पद यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : prayagraj

उधर, युवा कांग्रेस की ओर से करछना विधानसभा के छिवकी में पदयात्रा निकालने के दौरान भी गिरफ्तारी की गई। पुलिस कार्यकर्ताओं को नैनी कोतवाली ले आई, जहां देर शाम सभी को छोड़ा गया। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी, सहजादूल हक, सत्यम सिंह, माधवी राय, सरफराज खान, आयुष मिश्रा, आलोक शुक्ला, प्रांजल केसरवानी, मोनू यादव, करन त्रिपाठी, प्रलकित, अधिकांश मिश्रा, गौरव यादव आदि शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed