फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: सीएम योगी ने ई-रिक्शा और शटल बसों को दिखाई हरी झंडी, स्वच्छता वाहनों को भी किया रवाना

Sat, 05 Jan 2019 10:43 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 05 Jan 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Flag off e-rickshaw and shuttle buses services in Kumbh, Cleanliness vehicles also get off
CM YOGI

कुंभ मेला क्षेत्र में ई-रिक्शा से आवागमन की सुविधा होगी। वहीं शहर में अलग-अलग मार्गों पर शटल बसें भी चलाई जाएंगी। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्हें हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री बस में बैठकर केंद्रीय अस्पताल तक भी गए।

CM Yogi Flag off e-rickshaw and shuttle buses services in Kumbh, Cleanliness vehicles also get off
CM YOGI

फाफामऊ, झूंसी और अरैल से मेला क्षेत्र में प्रवेश के लिए ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। इसके लिए छह लेन के दो मार्ग बनाए गए हैं। वहीं 500 ई-रिक्शा मंगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे में शहर के भीतर शटल बसों की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए भी 500 बसें मंगाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें भी हरी झंडी दिखाई।

CM Yogi Flag off e-rickshaw and shuttle buses services in Kumbh, Cleanliness vehicles also get off
CM YOGI

मेला क्षेत्र में इस बार सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं। दावा है कि मेला क्षेत्र में कहीं भी गंदगी तथा कूड़े का ढेर नहीं दिखेगा। इसके लिए कांप्रैक्टर समेत अनेक वाहन मंगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें भी हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Flag off e-rickshaw and shuttle buses services in Kumbh, Cleanliness vehicles also get off
CM YOGI

नाविकों को बांटे लाइफ जैकेट
नाविकों को लाइफ जैकेट भी मिल गया। परेड में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों उन्हें जैकेट प्रदान किया गया। नाविक इसकी लंबे समय से मांग कर रहे थे। नाविकों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाई।

विज्ञापन
CM Yogi Flag off e-rickshaw and shuttle buses services in Kumbh, Cleanliness vehicles also get off
CM YOGI

मेला में प्रतिबंधित रहेंगे चार चक्का वाहन
मेला क्षेत्र में 500 ई-रिक्शा का संचालन शनिवार को शुरू हुआ। इनके अलावा अन्य किसी भी तरह के रिक्शा, आटो आदि वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। प्रशासन की कोशिश है कि चार पहिया वाहनों का मेला क्षेत्र में कम से कम प्रवेश हो। ऐसे में आम लोगों के वाहनों को भी रोके जाने की योजना है। केवल पास वाले वाहन ही जाएंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed