फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरी नहीं पा सकता, लिखकर फांसी पर लटक गया छात्र

Sun, 08 Mar 2020 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Mar 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Can not get a job, student hanged by writing
मुंबई- फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी - फोटो : Youtube

नौकरी न मिलने की कुंठा ने एक छात्र की जान ले ली। करीब छह सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा एक छात्र शनिवार की शाम फांसी पर लटक गया। उसने सुसाइड नोट में लिखा ‘ मैं नौकरी नहीं पा सकता’। सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। परिवार वाले भी भदोही से रोते बिलखते पहुंच गए थे। 



भदोही का रहने वाला अखिलेश कुमार मौर्य (28) विश्वविद्यालय से पढ़ाई के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। अखिलेश पिछले छह सालों से राम प्रिया रोड छोटा बघाड़ा में रह रहा था। पास में ही उसकी बुआ के दो बेटे रहते हैं। शाम को वह बुआ के बेटे विनय के घर पहुंच गया। विनय कुछ काम से बाहर गया था। उसका छोटा भाई पांच बजे लाइब्रेरी चला गया। इसी बीच अखिलेश ने विनय के कमरे में फांसी लगा ली। देर शाम जब विनय का भाई लाइब्रेरी से कमरे पहुंचा तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

Can not get a job, student hanged by writing
d - फोटो : demo pic

उसने आस पास के लड़कों को बताया। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर अखिलेश फांसी पर लटक रहा था। बगल में उसने एक सुसाइड नोट लिखा था। ‘अब मैं नौकरी नहीं पा सकता। मैं पूरी तरह ऊब गया हूं। घर वालों का सामना नहीं कर सकता। उन्हें मैं क्या बताऊं। विनय भाई मुझे माफ कर देना। तुम्हारे कमरे में मैने यह कर दिया। मैं पिछले कई दिनों से खुदकुशी की सोच रहा था। मौका नहीं मिल रहा था। मेरी मौत के लिए किसी को परेशान न किया जाय।’ अखिलेश के घर वालों को फोन कर बताया गया। उन लोगों ने बताया कि अखिलेश को होली पर घर आना था। उसने आने के लिए फोन किया था। वे भी रात में रोते बिलखते यहां पहुंच गए। 

Can not get a job, student hanged by writing
hang

बाहर होली खेल रहे दोस्तों से कहा, रंग न लगाओ, कहीं जा रहा हूं

प्रयागराज। अखिलेश फांसी लगाने से ठीक पहले चौराहे चाय की दुकान पर बैठे दोस्तों के पास गया था। वहां उसके दोस्त उसे रंग लगाने लगे लेकिन उदास अखिलेश ने कहा कि उसे रंग लगाओ, कहीं जाना है। उसे उदास देखकर दोस्तों ने भी बिना रंग लगाए छोड़ दिया था। 

छह महीने में एक दर्जन से अधिक ने लगाई फांसी 

प्रयागराज। शहर में तैयारी कर रहे एक दर्जन से अधिक प्रतियोगी छात्रों ने पिछले छह महीने में फांसी लगा ली। इन छात्रों में कामन बात यह थी कि वे लंबे समय से यहां रहकर तैयारी कर रहे थे। अधिकांश ने सुसाइड नोट में नौकरी न मिलने या बेरोजगारी के कारण कुंठित होने की बात लिखी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed