फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: Action will be taken against officials responsible for waterlogging in Prayagraj.

केशव बोले : प्रयागराज में जलभराव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, समस्या का होगा स्थायी समाधान

Sun, 23 Aug 2026 03:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Aug 2026 03:48 PM IST
सार

Keshav Prasad Maurya News : प्रयागराज में जलभराव की समस्या को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जलभराव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: Action will be taken against officials responsible for waterlogging in Prayagraj.
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज में जलभराव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहर की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा न हो इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी राय ली जाए और उनके साथ मिलकर प्लान तैयार किया जाए। अधिकारियों का तो तबादला हो जाता है लेकिन परेशानी यहां के लोगों को भुगतना पड़ता है। इसलिए जो भी कार्ययोजनना तैयार की जाए उसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति हो।

विज्ञापन


शनिवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव ने सर्किट हाउस में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, पीडीए वीसी समेत सिंचाई, बाढ़, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और शहर में जलभराव की समस्या की पुनरावृत्ति न हो इस पर विस्तार से चर्चा की और उनको इसका प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। प्रयागराज के विकास का गुणगान देश में ही नहीं दुनिया में होती रही है। तेज वर्षा के कारण जो जलभराव की समस्या पैदा हुई है वह लापरवाही है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण कार्य करके आने वाले समस्या से प्रयागराज को मुक्त कराया जाएगा।

विज्ञापन

कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

केशव ने कहा कि भविष्य में सपा सिर्फ पांच विधायक और सांसदों की ही पार्टी बनकर रह जाएगा। इसका दायरा सिर्फ सैफई तक ही सीमित होकर रह जाएगा। वंदे मातम के मामले में केशव ने कहा कि वंदे मातरम के टुकड़े करके कांग्रेस देश के टुकड़े कर देना चाहती है, जिसे डबल इंजन की सरकार सफल नहीं होने देगी। कहा कि संजय निषाद सरकार से नाराज नहीं हैं। निषाद की विभिन्न जातियों को एससी में शामिल करने की उनकी मांग पुरानी है, जो सरकार के संज्ञान में है। इस मौके  पर फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल, शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला सरोज, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed