रेलवे : ब्रह्मपुत्र मेल के स्लीपर कोच की मिडिल बर्थ टूटी, दो यात्री घायल, रेले ने दिया जांच का आदेश
Delhi-Kamakhya Brahmaputra Mail के S-1 कोच में मिडिल बर्थ की चेन अचानक टूटने से बर्थ नीचे बैठे यात्रियों पर जा गिरी। हादसे में दो यात्री घायल हो गए। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से कामाख्या जा रही ब्रह्मपुत्र मेल मेल में एक हादसा हो गया। ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या एस-वन में सफर के दौरान अचानक मिडिल बर्थ की चेन टूट जाने से नीचे बैठे यात्री समेत दो लोग घायल हो गए। इससे कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन के कोच संख्या एस-वन में एक ही परिवार के छह सदस्य बर्थ संख्या 73 से 78 पर यात्रा कर रहे थे। इन सभी का दिल्ली से बिहार के सुल्तानगंज तक का रिजर्वेशन था।
प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन गुजरने के कुछ घंटे बाद जैसे ही एक यात्री सीट नंबर 77 (मिडिल बर्थ) पर लेटा, उसकी चेन अचानक टूट गई। भारी-भरकम बर्थ सीधे निचली सीट पर आ गिरी, जिससे बर्थ पर लेटा यात्री और नीचे बैठा परिजन दोनों चोटिल हो गए।
पीड़ित परिवार ने रेलवे प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे के तुरंत बाद ऑन-ड्यूटी स्टाफ और कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक न तो कोई मेडिकल इमरजेंसी मदद मिली और न ही बर्थ की मरम्मत के लिए तकनीकी स्टाफ पहुंचा। यात्रियों का आरोप है कि स्लीपर श्रेणी में सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है और जर्जर बर्थों की नियमित जांच नहीं की जा रही है।
मामला तूल पकड़ने पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने बयान जारी कर घटना पर गहरा दुख जताया है। यह भी बताया गया कि सूचना मिलते ही अगले स्टेशन पर यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी और मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं।