फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: RERA gives the green signal for the 'Padma Awas Yojana' on Atiq's *benami* (proxy-owned) property

Prayagraj : अतीक की बेनामी संपत्ति पर पद्म आवास योजना को रेरा की हरी झंडी, बनेंगे टू बीएचके के 602 फ्लैट्स

Sun, 23 Aug 2026 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Aug 2026 07:46 PM IST
सार

चकिया की कसारी-मसारी आवास योजना में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की प्रस्तावित आधुनिक बहुमंजिला ग्रुप हाउसिंग को रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की हरी झंडी मिल गई है।

विज्ञापन
Prayagraj: RERA gives the green signal for the 'Padma Awas Yojana' on Atiq's *benami* (proxy-owned) property
पद्म आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

चकिया की कसारी-मसारी आवास योजना में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की प्रस्तावित आधुनिक बहुमंजिला ग्रुप हाउसिंग को रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की हरी झंडी मिल गई है। 14 मंजिल वाली इस ग्रुप हाउसिंग में टू-बीएचके के 602 फ्लैट बनाए जाएंगे। इस जमीन पर कभी अतीक और उसके गुर्गों का कब्जा था। माफिया के आतंक से लोग उस तरफ जाने से डरते थे। इसी जगह पर अतीक का घर भी था। कुल 9811.35 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में ग्रुप हाउसिंग बनाई जाएगी।

विज्ञापन


पार्किंग व 14 मंजिल वाली बिल्डिंग की ऊंचाई 44.85 वर्ग मीटर होगी और परियोजना पर 150 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रति आवास अनुमानित लागत 28 लाख रुपये आएगी। हर तल पर 43 फ्लैट होंगे और हर फ्लैट में एक ड्रॉइंग रूम, दो बेडरूम, दो टॉयलेट, एक बालकनी एक किचन होगा। कारपेट एरिया 37.41 वर्ग मीटर, बिल्ट अप एरिया 47.13, बालकनी एरिया 3.67 व सुपर बिल्ट अप एरिया 56.45 वर्ग मीटर होगा।

विज्ञापन

4.50 किमी की दूरी पर होगा हाईकोर्ट

पद्म आवास योजना से हाईकोर्ट महज 4.50 किमी की दूरी पर होगा। वहीं, प्रयागराज जंक्शन की दूरी चार किमी व सिविल लाइंस बस अड्डे की दूरी छह किमी होगी। एयरपोर्ट आठ किमी की दूरी पर पड़ेगा और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन ढाई किमी दूर होगा।

ग्रुप हाउसिंग के लिए आम लोगों से लिया गया था सुझाव

ग्रुप हाउसिंग में किस तरह के आवास चाहिए, इसके लिए पीडीए ने आम लोगों से सुझाव आमंत्रित किए थे। पीडीए ने तीन विकल्प दिए थे जिनमें वन-बीएचके, टू-बीएचके और थ्री-बीएचके के फ्लैट शामिल थे। एक हजार से अधिक लोगों ने सुझाव दिए थे। 70 फीसदी लोगों ने टू-बीएचके फ्लैट को वरीयता दी थी। इसके आधार पर पीडीए ने 602-बीएचके फ्लैट बनाने का निर्णय लिया।

परियोजना में आधुनिक विशेषताएं एवं नवाचार

- सौर पैनलों के माध्यम से स्वच्छ व नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग
- वैज्ञानिक रूप से विकसित वर्षा जल निकासी
- सुव्यवस्थित पार्किंग स्थान व बेहतर यातायात प्रबंधन
- भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देने के लिए वर्षा जल संचयन प्रणाली
- उच्च गुणवत्ता वाली आधुनिक शियर वॉल तकनीक
- 350 केएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
- सुरक्षित व छायादार पैदल यात्री अनुकूल पथ
- दिव्यांगजन अनुकूल परिसर
- सामुदायिक भवन एवं वाणिज्यिक परिसर
- स्वास्थ्य, मनोरंजन व सामुदायिक उपयोग के लिए स्विमिंग पूल

चकिया के कसारी मसारी में पद्म आवास योजना को हरी झंडी मिल गई है। इस जमीन पर अतीक और उसके गुर्गों का कब्जा था। मुक्त कराई गई इस जमीन पर आधुनिक ग्रुप हाउसिंग परियोजना प्रस्तावित की गई थी। रेरा से मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। - ऋषि राज, उपाध्यक्ष्र, प्रयागराज विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed