फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का खौफः संगम से शहर की सड़कों तक पसरी सन्नाटे की चादर

Fri, 20 Mar 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Awe of Corona: a sheet of silence from the confluence to the streets of the city
coronavirus के चलते संगम पर पसरा सन्नाटा - फोटो : prayagraj

कोरोना वायरस के डर बृहस्पतिवार को संगम से शहर तक सन्नाटा पसर गया। चाय-पान की दुकानों से लेकर सरकारी भवनों निदेशालयों के बाहर दिन भर खड़ी रहने वाली भीड़ छंट गई। खौफ का असर मंदिरों और तीर्र्थों पर भी पड़ा। संगम पर कर्मकांड और स्नान-दान के लिए भी लोग नहीं पहुंच रहे हैं। इससे तीर्थपुरोहितों की चौकियां सूनी हो गईं। नौकायन के लिए मल्लाह दिन भर सवारियों की राह देखते रह गए।



वासंतिक नवरात्र से पहले संगम पर श्रद्धालुओं की संख्या में आई भारी गिरावट को कोरोना वायरस के डर से जोड़ कर देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को अचानक डुबकी लगाने वालों की तादाद न के बराबर हो गई। इससे तीर्थपुरोहितों की चौकियां दिन भर खाली रहीं। पंडों की चौकियों पर रोज जहां संकल्प लेने और तिलक-त्रिपुंड लगाने वालों की भीड़ लगी रहती थी, वहीं इस दिन सन्नाटे का आलम रहा।

Awe of Corona: a sheet of silence from the confluence to the streets of the city
prayagraj news - फोटो : prayagraj

हर तरफ दहशत और चिंता का माहौल बन गया है। डर इस तरह पैदा हुआ है कि घरों से निकलने और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने से भी लोग परहेज करने लगे हैं। सघन बाजार वाले इलाकों में हमेशा भीड़ से पैक रहने वाली सड़कें खाली नजर आने लगीं, तो पार्कों में भी आवाजाही कम हो गई। यानी, हर तरफ कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियात बरतने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। शनिवार की शाम इसका असर चौक, कटरा समेत कई इलाकों में साफ दिखा।

Awe of Corona: a sheet of silence from the confluence to the streets of the city
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस का खौफ हर तरफ समा गया। चाहे पुराने शहर की सड़कें हों या सिविल लाइंस एरिया, हर तरफ सुबह से शाम तक सन्नाटा छाया रहा। एजी ऑफिस, शिक्षा निदेशालय समेत अन्य दफ्तरों के बाहर पहले जहां दिन भर फरियादियों, कर्मचारियों और नेताओं का जमावड़ा लगा रहता था, वहीं इस रोज वहां की चाय-पान की दुकानों की कुर्सियां खाली रहीं। इसी तरह निरंजन सिनेमा से लेकर जानसेनगंज, घंटाघर तक वाली रोड पर भी बंदी जैसा ही माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Awe of Corona: a sheet of silence from the confluence to the streets of the city
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सड़कें पूरी तरह खाली रहीं। चौक, लोकनाथ, जवाहर स्क्वायर मार्केट में भी सड़कें खाली रहीं। दुकानों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे थे। लोकनाथ चौराहा के व्यवसायी राजेश सिंह के अनुसार कोरोना वायरस केडर से सड़कों पर कर्फ्यू जैसा वातावरण है।

लोग घरों से निकल ही नहीं रहे हैं। इस वजह से बाजार पूरी तरह ठंडा पड़ गया है। इसी तरह जीरो रोड केपवन जैन बताते हैं कि घरों से न निकलने, भीड़ से बचने संबंधी संदेश लगातार सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रसारित होने की वजह से लोगों में डर बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Awe of Corona: a sheet of silence from the confluence to the streets of the city
prayagraj news - फोटो : prayagraj
महिलाओं, बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। कोठापारचा, खोवा मंडी, बहादुरगंज, बजाजापट्टी मार्केट, जानसेनगंज, जीरोरोड, घंटाघर व कटरा की सड़कों पर भी लोगों की भीड़ न के बराबर ही रही।

उधर, तीर्थपुरोहित पं रामजी तिवारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों की आवाजाही ठप सी पड़ गई है। इस वजह से चौकियां दिन भर खाली रह रही हैं। इसी तरह नविक ओम प्रकाश ने बताया कि दिन भर सवारियों की राह देखी जा रही है। रोज जहां एक हजार से अधिक कमाई हो जाती थी, वहीं इस दिन दो सवारियों को लेकर एक फेरा ही संगम पर लग सका। इससे सिर्फ 80 रुपये में संतोष करना पड़ा।

संगम की रेती पर ऊंटों की दौड़ भी ठप

संगम की रेती पर ऊंटों की दौड़ भी बृहस्पतिवार को बंद पड़ गई। कैमल सफारी कराने वाले ऊंटों के साथ संगम पर दिन भर बैठे रहे। सवारियों का इंतजार किया जाता रहा। ऊंटवालों ने बताया कि संगम घूमने वालों की संख्या कम होने की वजह से उनका धंधा चौपट हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed