फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus update: इटली से लौटे युवक की रिपोर्ट निगेटिव, दुबई से लौटी गर्भवती महिला आईसोलेट

Fri, 20 Mar 2020 12:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Mar 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus update: report of young man returned from Italy negative, pregnant woman isolet returned from Dubai
prayagraj news - फोटो : prayagraj

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के वार्ड सात में आईसोलेट इटली से लौटे युवक की कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि बृहस्पतिवार को ओपीडी में पहुंची दुबई से लौटी महिला को आइसोलेट कर दिया गया है। महिला को महीने भर से बुखार की शिकायत है।



वह गर्भवती भी है। चिकित्सकों ने लगातार बुखार बने रहने की वजह से उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। उधर, धूमनगंज में दुबई से लौटे छह लोगों को घर पर ही आइसोलेट रहने को कहा गया है। ये सभी दुबई से लौटने के बाद अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम कर रहे थे। सीएमओ की टीम ने पहुंचकर उन्हें मास्क, सेनिटाइजर आदि मुहैया कराया और घर पर ही अलग रहने को कहा है।

Coronavirus update: report of young man returned from Italy negative, pregnant woman isolet returned from Dubai
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एसआरएन चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि इटली से लौटे शिवकुटी के रहने वाले युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। युवक बुधवार को यहां ओपीडी में आया था।

आशंका के चलते उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर जांच कराई गई। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। युवक अपने घर चला गया है। फिलहाल उसे अभी 14 दिनों तक एहतियातन घर पर ही आईसोलेट रहने को कहा गया है। 

उधर, बृहस्पतिवार को ओपीडी में 31 लोग पहुंचे। हालांकि इनमें से सिर्फ दो लोग बाहर से आए हुए हैं। इनमें से एक दुबई से लौटी गर्भवती युवती है जबकि दूसरा युवक इंडोनेशिया से लौटा है।

Coronavirus update: report of young man returned from Italy negative, pregnant woman isolet returned from Dubai
prayagraj news - फोटो : prayagraj

युवक की हालत सामान्य होने पर उसे घर पर ही 14 दिनों तक आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत रिपोर्ट करे। जबकि युवती को वार्ड नंबर सात में आइसोलेट कर लिया गया है।

महिला को लगातार बुखार बना हुआ है। हालांकि उसमें अन्य कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि महिला को आइसोलेट कर उसकी निगरानी की जा रही है। कोरोना की पुष्टि के लिए नमूना भेज दिया गया है।

रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर डॉ. गणेश प्रसाद ने बताया कि दुबई से लौटे धूमनगंज के छह युवकों को भी निगरानी में रखा गया है। हालांकि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है फिर एहतियातन 14 दिनों तक आइसोलेट रहने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update: report of young man returned from Italy negative, pregnant woman isolet returned from Dubai
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मरीजों की शुरू हुई स्क्रीनिंग

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में बृहस्पतिवार से मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग भी शुरू हो गई है। चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि स्क्रीनिंग के लिए दो थर्मल मशीनें मंगाई गई हैं।

पहले दिन 50 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने भी चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों की स्क्रीनिंग की। प्राचार्य ने कहा कि शुक्रवार से कोरोना की ओपीडी के साथ अन्य ओपीडी में आने वाले मरीजों की भी स्क्रीनिंग होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed