फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में छात्रनेता से चाकू की नोक पर रेस्टोरेंट में दुष्कर्म

Wed, 05 Feb 2020 07:26 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Feb 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Student raped in Prayagraj at a knife point in a restaurant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : शटरस्टॉक्स

घूरपुर के सारंगापुर स्थित रेस्टोरेंट में नाश्ता करने पहुंची एक छात्रनेता के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किसी तरह वहां से निकलकर पीड़िता ने घूरपुर थाने पहुंचकर शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रात में ही मुख्य आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया, लेकिन पुलिस इससे इंकार करती रही। 

Student raped in Prayagraj at a knife point in a restaurant
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media

नैनी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती एक कॉलेज की छात्रनेता रह चुकी है, जो वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसका आरोप है कि पूर्व में वह कई बार घर लौटते वक्त घूरपुर के सारंगापुर स्थित जीवा रेस्टोरेंट में नाश्ता करने जा चुकी है। रविवार को भी वह शाम चार बजे रेस्टोरेंट में पहुंची। इस दौरान कैश काउंटर पर बैठा रोहन उसे मिला, जिसने खुद को रेस्टोरेंट का मालिक बताया। इस दौरान वह उसे झांसा देकर रेस्टोरेंट के पीछे ले गया और फिर वहां चाकू निकाल लिया। साथ ही हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही गालीगलौज की।

Student raped in Prayagraj at a knife point in a restaurant
Rape
यही नहीं दुष्कर्म के बाद आरोपी के साथ ही वहां आए एक अज्ञात व्यक्ति ने किसी से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उनके चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता घूरपुर थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने रोहन को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, गालीगलौज व धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी को हिरासत में भी ले लिया, जिसके बाद उससे देर रात तक पूछताछ होती रही। वहीं धूरपुर एसओ वृंदावन राय यही कहते रहे कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Student raped in Prayagraj at a knife point in a restaurant
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।

फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर डाल दी अश्लील तस्वीर

 इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा को फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर बदनाम करने की कोशिश की गई। अश्लील तस्वीरों के साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी डाल दिया गया। परेशान छात्रा ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Student raped in Prayagraj at a knife point in a restaurant
Rape Case
मूल रूप से गैर जनपद की रहने वाली 24 वर्षीय छात्रा इविवि के महिला हॉस्टल में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही है। उसका आरोप है कि पिछले दिनों किसी ने फेसुबक पर नीशू शुक्ला के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया। जिसमें उसकी अश्लील तस्वीरें डाल दीं। साथ ही मोबाइल नंबर भी डालकर आपत्तिजनक बातें लिख दीं। इसके बाद से उसके मोबाइल पर लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन आ रहे हैं जिसमें अश्लील बातें की जा रही हैं। परेशान छात्रा ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने बताया कि अज्ञात में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed