फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के चार नए पॉजिटिव, आठ हुए स्वस्थ, कोई मौत नहीं 

Wed, 28 Jul 2021 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Jul 2021 12:56 AM IST
सार

  • 7573 लोगों ने कराई कोविड जांच, एसआरएन अस्पताल से दो संक्रमित डिस्चार्ज

विज्ञापन
,about prayagraj corona ,prayagraj corona update ,corona cases in prayagraj ,prayagraj corona news ,vaccination in prayagraj ,amar ujala news ,hindi news ,city news
मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाती युवती। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमितों की घटती बढ़ती संख्या के बीच मंगलवार को चार नए पॉजिटिव चिह्नित किए गए। आठ लोगों ने कोरोना को मात दी। राहत की बात रही कि लगातार आठवें दिन भी कोरोना संक्रमण से किसी की जान नहीं गई।


जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक कोरोना जांच का दायरा बढ़ाए जाने से संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। मंगलवार को जिन चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनके संपर्कियों और परिवारीजनों की भी कोविड जांच कराई जाएगी। सभी के घरों पर आरआरटी टीमें बुधवार को जाएंगी। 


डॉ. तिवारी ने बताया कि जिले में 7573 लोगों की कोविड जांच कराई गई। आठ लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। संक्रमणमुक्त होने वाले छह लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। दो लोगों को एलथ्री कोविड अस्पताल एसआरएन से डिस्चार्ज किया गया है। वहीं एसआरएन अस्पताल के सह प्रभारी कोरोना डॉ. सुजीत वर्मा ने बताया कि पोस्ट कोविड वार्ड में चार ब्लैक फंगस मरीज भर्ती हैं। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

,about prayagraj corona ,prayagraj corona update ,corona cases in prayagraj ,prayagraj corona news ,vaccination in prayagraj ,amar ujala news ,hindi news ,city news
कोरोना का टीका लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj

42 केंद्रों पर 9805 लोगों ने लगवाई कोविड वैक्सीन की डोज 

वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वाले हुए कम, सुरक्षा चक्र पाने को 7468 ने लगवाई पहली डोज
प्रयागराज। जिले में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति कम होने से टीकाकरण के कार्य पर असर पड़ा है। मंगलवार को 42 केंद्रों पर 9805 लोगों ने कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई। 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक स्थानीय कोविड वैक्सीन भंडार में दो दिन के लिए स्टॉक है। 50 हजार वैक्सीन डोज की आपूर्ति अगले 24 घंटे में होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को छह वर्क साइड पर वैक्सीनेशन किया गया। 7468 लोगों ने पहली तथा 2337 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाई। 

राजरूपपुर, कालिंदीपुरम में टीकाकरण उत्सव, 1020 लोगों ने कराया टीकाकरण


राजरूपपुर, कालिंदीपुरम इलाके में मंगलवार को टीकाकरण उत्सव में लोगों को वैक्सीन लगवाने का फायदे बताकर जागरूक किया गया। क्षेत्रीय पार्षद अखिलेश सिंह, व्यापार मंडल के महामंत्री रवि तिवारी की अगुवाई में टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दिग्गज सिंह उत्तर माध्यमिक विद्यालय में वर्क साइड वैक्सीनेशन की व्यवस्था की। यहां 1020 लोगों ने टीकाकरण कराया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक विजय राज सिंह, प्रधानाचार्य मक्खन लाल मौर्या, गुड्डू दुबे, सुंधाशु पाठक, धर्मेंद्र केसरवानी, संजय गुप्ता, राहुल शुक्ला, ऋषभ तिवारी आदि ने टीकाकरण कार्य में सहयोग किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed