69 हजार शिक्षक भर्ती मामले की विवेचना स्थानांतरित होने के बाद एसटीएफ स्थानीय इकाई दूसरे ही दिन एक्शन में आ गई। एसटीएफ की एक टीम सोरांव थाने पहुंची और मामले से संबंधित सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए। इसके बाद एसटीएफ दफ्तर में दिन भर टीम दस्तावेजों को खंगालने में जुटी रही।
सोरांव पुलिस ने चार जून को शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के कुल 11 लोगों को अब तक जेल भेज चुकी है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण दो दिन पहले प्रकरण एसटीएफ को सौंप दिया गया था। अफसरों के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को एसटीएफ स्थानीय इकाई की एक टीम ने सोरांव थाने पहुंचकर प्रकरण से संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया।
2 of 5
prayagraj news: शिक्षक भर्ती घोटाले का सरगना और मास्टर माइंड केएल पटेल।
- फोटो : prayagraj
इनमें एफआईआर की कॉपी के साथ ही आरोपियों के कब्जे से बरामद लैपटॉप, मोबाइल व डायरी के साथ अभ्यर्थियों से लिए गए शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियां, एडमिट व आधार कार्ड आदि शामिल है। इसके बाद दिन भर दस्तावेजों की गहनता से जांच पड़ताल चलती रही। जांच में जुटी टीम ने प्रतापगढ़ निवासी वादी मुकदमा राहुल सिंह के साथ ही आरोपियों के बयान की भी गहनता से जांच की।
इसके अलावा उस लिस्ट को भी देखा जिसके बारे में पुलिस का दावा है कि इसमें परीक्षा में उत्तीर्ण उन अभ्यर्थियों के नाम हैं, जो सरगना केएल पटेल समेत गिरोह के सदस्यों के संपर्क में थे। फिलहाल इस मामले में एसटीएफ अफसर कुछ बताने से इंकार करते रहे। उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि विवेचना शुरू कर दी गई है।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
रडार पर लिस्ट में शामिल 16 अभ्यर्थी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ अफसर भले ही कुछ बताने को तैयार नहीं हैं लेकिन सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 16 अभ्यर्थी जांच टीम के रडार पर हैं। यह वह अभ्यर्थी हैं, जिनके नाम गिरोह के सदस्यों से बरामद डायरी में मिले है। बता दें कि इस लिस्ट में कुल 20 अभ्यर्थियों के नाम हैं, जिनमें से 18 परीक्षा में उत्तीर्ण हैं।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
इनमें से दो धर्मेंद्र पटेल व विनोद कुमार गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं जिनके प्राप्तांक क्रमश: 142 व 143 हैं। लिस्ट में कुल 10 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके प्राप्तांक 140 से ज्यादा हैं। दो अभ्यर्थियों ने 130 से ज्यादा जबकि शेष छह अभ्यर्थियों ने 120 या इससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। इनमें चार अभ्यर्थी एक जबकि तीन अभ्यर्थी एक ही परिवार से हैँ। इन 16 अभ्यर्थियों के बारे में एसटीएफ टीम जानकारी एकत्र करने में जुट गई है।
सरगना केएल पटेल समेत कुल 11 भेजे जा चुके हैं जेल
गौरतलब है कि चार जून को सोरांव थाने में राहुल सिंह की तहरीर पर दर्ज मामले की जांच के बाद पुलिस अब तक सरगना जिला पंचायत सदस्य केएल पटेल समेत 11 लोगों को जेेल भेजे चकी है। मामले में कुल आठ लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी जबकि तीन आरोपियों के नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आए। नामजद आरोपियों में भदोही का मायापति दुबे व मिर्जापुर का धर्मेंद्र उर्फ आलोक का पता अब तक नहीं चल सका है। जबकि नामजद केएल पटेल, उसका रिश्तेदार कमल पटेल, रंजीत, हरिकृष्ण व उसका बेटा शशिकृष्ण निवासी होलागढ़ जेल भेजे गए आरोपियों में शामिल हैं।