कोरांव के लखनपुर गांव में एक दिन पहले युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में दूसरे दिन 11 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए। उधर, मामले में लापरवाही सामने आने पर निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी जोन ने चौकी इंचार्ज समेत दो लोगों को सस्पेंड करने का आदेश दिया। वहीं, तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात रही।
प्रयागराज में युवक की पीट-पीटकर हत्या में 31 गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज समेत दो सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को 11 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए। उधर, दोपहर 3:30 बजे के करीब एडीजी जोन प्रेमप्रकाश व आइजी रेंज केपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल व ग्रामीणों से बातचीत के दौरान सामने आया कि हफ्ते भर पहले हुई आगजनी की घटना में पुलिस ने ने प्रभावी कार्रवाई की होती तो शायद इतनी बड़ी वारदात न होती। यह भी सामने आया कि आगजनी में वांछित हिस्ट्रीशीटर प्रदीप सिंह गहरवार उर्फ गब्बर सिंह अब भी नहीं पकड़ा जा सका है। जबकि वह थाने के टॉप 10 अपराधियों में शुमार है।
एडीजी ने इस बारे में पूछा तो चौकी प्रभारी पंकज भाष्कर कोई जानकारी नहीं दे पाए। जिसके बाद उन्होंने चौकी प्रभारी व बीट कांस्टेबल संतोष कुमार पटेल को सस्पेंड करने का आदेश दिया। एडीजी खुद फोर्स लेकर हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंचे लेकिन वह नहीं मिला।
मातहतों को दिशा निर्देश देने के बाद दोनों अफसर वापस चले गए। तनाव को देखते हुए दूसरे दिन भी गांव में भारी फोर्स तैनात रही। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में दो बजे के करीब परिजनों ने शव का दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी यमुनापार दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि चौकी इंचार्ज व सिपाही को सस्पेंड करने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।