फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj: 60 दिन बाद समय ने ली करवट, खुलीं कपड़े की दुकानें, पहुंचे खरीददार

Fri, 22 May 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: 60 days later, time took a turn, clothes shops opened, buyers arrived
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लॉकडाउन पार्ट-4 के दौरान 60 दिन से बंद पड़ीं कपड़े की दुकानें बृहस्पतिवार को खुलीं। कई दिनों के बाद दुकान खोले जाने की वजह से व्यापारियों का ज्यादा ध्यान साफ-सफाई पर ही रहा। दुकानों में पहले दिन काफी खरीदार पहुंचे। ईद की वजह से कटरा बाजार में अपेक्षाकृत ज्यादा भीड़ जुटी। इसके अलावा चौक, अटाला, करेली आदि इलाकों में भी ईद के लिए नए कपड़े खरीदे गए। 



शहर का कपड़ा बाजार 22 मार्च से ही बंद था। होली के बाद ही तमाम दुकानदारों ने सूरत आदि शहरों से सहालग के लिए कपड़े मंगवा लिए थे। लेकिन, जनता कर्फ्यू और उसके बाद लॉकडाउन से कारोबारियों के कपड़े रखे ही रह गए। वहीं, सिविल लाइंस में कुछ बड़े शोरूम भी खुले। बिना मास्क ग्राहकों को दुकानों में प्रवेश नहीं दिया गया। गेट पर ही ग्राहकों के हाथ सैनिटाइज करवाए गए।

Prayagraj: 60 days later, time took a turn, clothes shops opened, buyers arrived
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उनके बैग आदि भी बाहर रखवा लिए गए। कटरा स्थित मानसी साड़ी के रामजी जैन ने बताया कि कई दिन दुकान बंद होने से चूहों ने कपड़े कुतर दिए। कटरा स्थित दक्खी लाल श्रीनाथ के महेश गुप्ता ने बताया कि पहले दिन तो साफ-सफाई ही की गई। चाहत साड़ी के संजय अग्रवाल ने बताया कई लोगों ने गर्मी के कपड़े ज्यादा खरीदे।

नारी संसार सिविल लाइंस के प्रमोद जैन, दीपक मक्कड़ ने कहा कि जिला प्रशासन को चाहिए कि दुकान नियमित खोलने का आदेश दे। कपड़ा व्यापारी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कर रहे हैं। संतोष टेक्सटाइल्स के अभिषेक मित्तल ने बताया कि लॉक डाउन ने कारोबारियों का लंबा नुकसान किया। रखे-रखे कुछ कपड़ों के रंग भी उड़ गए। 

Prayagraj: 60 days later, time took a turn, clothes shops opened, buyers arrived
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दूसरे दिन आए ज्वैलर्स, ऑटो मोबाइल की दुकानों पर खरीदार

शहर के तीन प्रमुख बाजार सिविल लाइंस, कटरा एवं सुलेमसराय को जिला प्रशासन ने ट्रायल के तौर पर खोले जाने की अनुमति दी है। बुधवार को तमाम नामी ज्वैलर्स और वाहन डीलरों के यहां साफ सफाई में ही काफी समय खर्च हो गया। बृहस्पतिवार को कुछ हद तक शोरूम आदि व्यवस्थित होने के बाद ग्राहकों का भी आवागमन हुआ।

राणा ज्वैलर्स के विजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ज्यादा ग्राहकों की आवाजाही रही। उधर, वाहन शोरूम में भी आज थोड़ी रौनक लौटी। कान्हा मोटर्स के एसआर अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी कुछ दो पहिया वाहन बिके। शहर के अन्य दो पहिया वाहन शोरूम में भी तकरीबन दो दर्जन वाहन बिकने की बात सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: 60 days later, time took a turn, clothes shops opened, buyers arrived
prayagraj news - फोटो : prayagraj

डीएम से मिले फुटवियर कारोबारी, नहीं बनी बात

फुटवियर की दुकानों को खोले जाने को लेकर डीएम से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को मिला। इस दौरान फुटवियर एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि अन्य ट्रेड की तरह उन्हें भी कारोबार करने की अनुमति दी जाए। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष योगेश गोयल एवं जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि कपड़ा कारोबारियों की तरह वह किसी को भी जूता, चप्पल का ट्रायल नहीं करने देंगे।

मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल की ओर से बताया गया कि अभी फुटवियर की दुकानों को खोले जाने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है। 25 मई को डीएम ने एक बैठक के माध्यम से इस बारे में विचार करने का आश्वासन दिया है। डीएम से मुलाकात करने वालों में  टीटू गुप्ता, मोहित चोपड़ा, विजय कपूर, ऋषि मेहरोत्रा, नीरज मेहरोत्रा, मुकेश चोपड़ा, रमन, दीपक, शोभित गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Prayagraj: 60 days later, time took a turn, clothes shops opened, buyers arrived
prayagraj news - फोटो : prayagraj

चौक क्षेत्र में नहीं खोलने दीं ज्वैलरी, मिठाई और हाईवेयर की दुकानें

जिला प्रशासन के निर्देश ने चौक क्षेत्र के कारोबारियों को खासा परेशान कर रखा है। दो दिन पहले ही डीएम की ओर से जारी आदेश में संपूर्ण जनपद में ज्वैलरी शॉप, हाईवेयर, मिठाई, इलेक्ट्रानिक्स आदि की दुकान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खोले जाने का निर्देश दिया। लेकिन चौक के कारोबारियों को दुकान आदि पुलिस ने नहीं खोलने दी।

प्रयाग सर्राफा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी ने बताया कि चौक क्षेत्र में सर्राफा की एक भी दुकान नहीं खुली। जबकि डीएम के आदेश के तहत संपूर्ण जनपद में ज्वैलरी शॉप खोले जाने की बात कही गई है। इसी तरह हाईवेयर कारोबारी सलामत उल्लाह ने बताया कि आज सुबह घंटाघर के पास हार्डवेयर की दुकान सैफ, फैजुल्लाह आदि ने खोली तो पुलिस ने आकर बंद करवा दी। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि आज चौक, खुल्दाबाद, शाहगंज क्षेत्र में दुकान बंद करवाने की शिकायत कारोबारियों ने की। इस संबंध में जिला प्रशासन से बात की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed