फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh Mela 2019: इन 10 चीजों का संगम देखने कुंभ जरूर आएं

Mon, 28 Jan 2019 07:10 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 28 Jan 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
10 reason, Why you want Prayagraj Kumbh Mela 2019
kumbh photo 2019

आप प्रयागराज के बजाय किसी दूसरे जिले या फिर देश के किसी और राज्य के नागरिक हैं आपके मन में कुम्भ मेला देखने की थोड़ी सी जिज्ञासा है पर कोई ठोस निष्कर्ष न निकाल पाने के कारण आप कन्फ्यूजन में हैं कि चलें कि न चलें। तो साथियों आज हम बताएंगे कि आपको तीर्थराज प्रयाग का कुम्भ मेला क्यों देखना चाहिए। 



1- सन्यासियों का त्याग देखने 
एक तरफ दुनिया में सोने-चांदी, धन-दौलत इकट्ठा करने की होड़ मची है एकदूसरे को सीढ़ी बनाकर लोग अपने को सर्वश्रेष्ठ साबित करने में लगे हैं वहीं कुम्भ में साधु-महात्माओं ने इन चीजों से किनारा कर लिया और वैराग्य धारण करके संगम की रेती में जप-तप करने लगे, वहीं नागा सन्यासी के रूप में आपको वैराग्य का एक ऐसा रूप भी दिखेगा जो शरीर पर सिर्फ़ भस्म लगाकर इस कंपकंपाती ठंड में साधना और आराधना करने में जुटे हैं। 


  

10 reason, Why you want Prayagraj Kumbh Mela 2019
kumbh photo 2019
2- कल्पवासीयों की नगरी 
कुम्भ मेले में एक बड़े हिस्से में ऐसे लोग तम्बुओं में आकर भगवान का ध्यान कर रहे हैं जो संसारिक जीवन से विमुख नही हुए हैं, हमीं आपके बीच के लोग हैं जो पूरे एक महीने सुबह संगम में स्नान करते हैं और मां गंगा को भोग लगाकर स्वयं प्रसाद रुपी भोजन ग्रहण करते हैं। साधना, आराधना और पुण्य की चाह में संगम की रेती पर निवास करने वाले श्रद्धालुओं को देखने आपको जरूर आना चाहिए।  

 
10 reason, Why you want Prayagraj Kumbh Mela 2019
Kumbh tent city - फोटो : Social media
3- मेले की उच्च व्यवस्था देखने 
मेला 45 वर्ग किलोमीटर में फैला है। पूरे क्षेत्र में लाखों लोग हमेशा रहते हैं। प्रमुख स्नान पर्व पर करोड़ों की भीड़ उमड़ती है। संगम में डुबकी लगा लेने को आतुर इस जनसमूह को स्थानीय प्रशासन कैसे मैनेज करता है, कैसे सबको स्नान और मेला भ्रमण करवा के वापस उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचा देता है, ये देखने आपको अवश्य आना चाहिए। साथ ही सगंम की रेती पर इस बार वीआईपी टेन्ट सिटी बनाया गया है जिसमें देश दुनिया के तमाम हाईप्रोफाइल लोग आकर रहेगें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
10 reason, Why you want Prayagraj Kumbh Mela 2019
kumbh photo 2019
4- संगम में स्नान करने 
गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान का विशेष महत्व है। अनेक पुराणों में बकायदा इसके प्रमाण मिले हैं। ब्रम्हापुराण के अनुसार तो संगम स्नान अश्वमेघ यज्ञ बराबर माना जाता है। अग्निपुराण के अनुसार संगम स्नान करोड़ों गायें दान करने के बराबर फलित होता है। मत्स्यपुराण में तो कहा गया है कि जितना पुण्य 10 हजार तीर्थस्थलो की यात्रा पर मिलता है उतना संगम ही संगम में डुबकी लगाने से है। अगर आप वेद-पुराण मानते हैं तो आपको संगम में डुबकी लगाने के लिए आना चाहिए। 

 
विज्ञापन
10 reason, Why you want Prayagraj Kumbh Mela 2019
Kumbh 2019
5- साइबेरिया से आए पक्षियों की खूबसूरती देखने 
आप जहां हैं उससे हजारों किलोमीटर दूर से खूबसूरत पक्षी काफी संख्या में संगम पर आए हैं। जो श्रद्धालुओं के बीच उत्सुकता का केन्द्र बने रहते हैं। लोग इन्हें इनका भोजन खिलना भी बड़ा दान समझते हैं। रात को तो इनकी खूबसूरती चार गुना और बढ़ जाती है। संगम की चमक-दमक के ये भी एक बड़े हिस्सेदार हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed