उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मुरादाबाद हाईवे पर स्थित मिश्रित आबादी वाले कस्बा जवां में शनिवार रात करन उर्फ काली (20) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के मुख्य आरोपी असद ने खुद थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। आरोपी ने पुलिस को चताया कि पुरानी खुन्नस व परिवार की एक युवती की फोटो सोशल मीडिया पर डालने के विवाद में उसने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद भड़की भीड़ ने दूसरे समुदाय के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने व फांसी देने की मांग पुलिस के समक्ष रख दी।
इसे लेकर शनिवार आधी रात से लेकर रविवार दिन भर जमकर बवाल काटा। लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। कस्बे में तनाव के हालात के बीच दिन भर बाजार भी बंद रहा। कई बार पुलिस से टकराव के हालात बने। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 of 12
एंबुलेंस में शव लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार, घटनाक्रम रात करीब 11:30 बजे का है। कस्बे के मोहल्ला अहेरिया चौक की विधवा महारानी अहेरिया के तीन बेटों में मझला करन नोएडा में किसी ठेकेदार के अधीन काम करता था। दीपावली की छुट्टी लेकर शनिवार रात करीब नौ बजे वह बाइक पर नोएडा से घर पहुंचा। इसके बाद खाना खाकर वह घर की गली के बाहर आरोपियों के दरवाजे के सामने आकर खड़ा हो गया।
3 of 12
करन की हत्या के बाद आक्रोशित परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गर्दन ईंट के सहारे रखकर छुरे से पहले गला रेता
आरोप है कि तभी नामजद लोग पीटते हुए खींचकर गली के कोने पर खुद के ही खंडहरनुमा मकान में ले गए। अंदर बनी कोठरी में उसकी गर्दन ईंट के सहारे रखकर छुरे से पहले गला रेता। फिर शरीर पर चाकू से अनगिनत वार किए। इस बीच करन के छोटे भाई सनी ने भाई की चीख सुनी तो उसने दौड़कर शोर मचाया। उसने देखा कि आरोपी करन पर हमलावर थे।
4 of 12
करन की हत्या के बाद आक्रोशित परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोर मचने पर भीड़ को आता देख आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन करन को सीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रात एक बजे के बाद भड़की भीड़ ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ व आगजनी की कोशिश की। यहां खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
5 of 12
मृतक करन का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेरहमी से गर्दन रेती, शरीर पर किए 15 से अधिक वार
करन के पोस्टमार्टम में पाया गया कि उसकी किसी धारदार हथियार से गर्दन रेती गई। गर्दन का हिस्सा काफी अंदर तक कटने व अत्यधिक खून बहने से उसकी मृत्यु हुई। इसके अलावा कंधे, गर्दन, होठ, ठोड़ी, नाक, कमर, हाथ, पैर और पीठ आदि कुल 15 जगहों पर चाकू से वार किए गए।