{"_id":"5ef99ea78ebc3e434052321a","slug":"truck-mets-accident-with-three-vehicles-in-aligarh-on-nh-91-many-injured-and-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: डिवाइडर तोड़कर एक साथ तीन वाहनों को रौंदता चला गया ट्रक, चीख-पुकार से गूंज उठा अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: डिवाइडर तोड़कर एक साथ तीन वाहनों को रौंदता चला गया ट्रक, चीख-पुकार से गूंज उठा अलीगढ़
Mon, 29 Jun 2020 04:06 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 29 Jun 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
एनएच 91 पर सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना से हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर पचपेड़ा मोड़ के पास अलीगढ़ की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और कई लोगों के लिए काल बन गया।
nh 91
- फोटो : अमर उजाला
पचपेड़ा मोड़ के पास तेज गति से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर चला गया। दूसरी ओर से आ रहे एक स्कूटर, एक कार और एक टेंपों को कुचलते हुए ट्रक आगे निकल गया।
nh 91
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो व कार में सवार बच्चों समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। देखते ही देखते सड़क पर रोने-कराहने की आवाज गूंज उठी। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का भाकरी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी घायल सैफ हुसैन ने बताया कि वह पत्नी किसबार हुसैन, बेटी अलीना, साले सलमान और चालक अभिषेक के साथ कार से फिरोजाबाद जा रहे थे। जैसे ही हाईवे पर पचपेड़ा मोड़ के पास पहुंचे, अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने डिवाइडर को तोड़ते हुए कार में टक्कर मार दी। उसके बाद स्कूटी और फिर वहीं खड़े टेंपो में टक्कर मार दी।